इंदौर : नाबालिग लड़की को जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला करने वाले तीन आरोपी, 24 घंटे मे पुलिस थाना सदरबाजार गिरफ्त में आ गए हैं।
पुलिस थाना सदरबाजार पर बीती 19 मार्च को कब्रस्तान के सामने , सदरबाजार मेनरोड़ पर न्यु शीतल नगर इंदौर निवासी 16 वर्षीय लड़की पर बदमाश 1 . शुभम रायकवार 2. नेन्सी उर्फ डेनी पति शुभम रायकवार 3. शुभम की माँ तथा एक अन्य साथी द्वारा जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिसकी सूचना पर मिलने पर थाना सदरबाजार में अप.क्र .83 / 22 धारा 307 , 323 , 294 , 506 , 34 भादवि का कायम कर विवेचना मे लिया गया ।
घटना देर रात को होने से आरोपियों की रात में खोजबीन की गई पर उनका कोई पता नही चला, दूसरे दिन मुखबिर से सूचना मिली कि नाबालिग लड़की पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपी हेमिल्टन रोड़ की गली में घुम रहे हैं। सूचना पर टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी
1.शुभम उर्फ गट्टु पिता सतीश रायकवार उम्र 25 साल नि . 16 ब्रह्मबाग कॉलोनी इंदौर 2. गौरव उर्फ गोलू पिता मंगल रायकवार उम्र 24 साल नि .49 मराठी मोहल्ला इंदौर 3. रेखा पति सतीश रायकवार उम्र 48 साल नि . 16 ब्रह्मबाग कॉलोनी इंदौर को गिरफ्तार किया गया । घटना मे प्रयुक्त चाकू आरोपी शुभम रायकवार से बरामद किया गया। अपराध की गंभीरता एवं वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन पर 24 घंटे के अन्दर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार लिया।
16 वर्षीय लड़की पर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
Last Updated: March 22, 2022 " 01:29 pm"
Facebook Comments









