प. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर अर्पित किए गए श्रद्धासुमन

  
Last Updated:  February 12, 2021 " 04:19 am"

इंदौर : एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की 53वीं पुण्यतिथि (समर्पण दिवस) पर पं. दीनदयाल उपवन भंवरकुआ स्थित प्रतिमा पर विधानसभा क्षेत्र क्रं. 1, 4 एवं राऊ तथा बापट चौराहा, सुखलिया स्थित पं. दीनदयाल प्रतिमा पर विधानसभा क्षेत्र क्रं. 2, 3, एवं 5 के वरिष्ठजनों एवं कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद कृष्णमुरारी मोघे ने कहा कि पं. दीनदयालजी ने एकात्म मानववाद का दर्शन पूरी दुनिया को दिया। पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति के उत्थान और उसके विकास की चिंता जब तक हम नहीं करेंगे तब तक देश का विकास भी नहीं होगा।
शाम को कार्यालय में दीनदयालजी के जीवन पर बौद्धिक कार्यक्रम मे संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा ने कहा कि पं. दीनदयाल का एकात्म मानववाद का आधार भारतीय संस्कृति है , क्योंकि भारतीय संस्कृति चिरस्थाई है।चावड़ा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके जीवन से कुछ न कुछ सीखता है। हम भी कार्य करते हुए हमारे संगठन को आगे बढ़ाएं। भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर हम सब उन्हें स्मरण कर यह संकल्प लें कि उनके विचारों को आत्मसात करते हुए कार्य करते रहेंगे।
इस अवसर पर रणदिवे ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से अपनी-अपनी समर्पण निधि, आजीवन सहयोग राशि भी जमा कराने का आग्रह किया। आजीवन सहयोग निधि के लिए नगर के द्वारा जो लक्ष्य तय किया गया है उस लक्ष्य को हम शीघ्र ही पूर्ण करेंगे। बौद्धिक कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट,, विधायक महेंद्र हार्डिया, सुदर्शन गुप्ता, मधु वर्मा, निरंजनसिंह चौहान, मुकेशसिंह राजावत, घनश्याम शेर, कमल बाघेला, अभिषेक बबलू शर्मा, जयदीप जैन, गोलू शुक्ला, गुलाब ठाकुर, मुकेश मंगल, कमल वर्मा, दीपक टीनू जैन, देवकीनंदन तिवारी, राजेश उदावत अजयसिंह नरूका, दिलीप शर्मा, प्रणव मंडल, सरिता मंगवानी, यशवंत शर्मा, कंचन गिदवानी, सतीश कौशल, सुधीर देंड़गे, भरत पारेख, सेम पावरी, देवेंद्रसिंह रावत, शोभा गर्ग, अनिल शर्मा, संजय जारोलिया, मोहन राठौर, नितिन पांडे, मनोज पाल, युवराज दुबे, रवि पटवारी, रामदास गर्ग, कपिल शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन आजीवन सहयोग निधि नगर सहप्रभारी निरंजनसिंह चौहान ने किया एवं अंत में आभार राजेश उदावत ने माना। माल्यार्पण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कृष्णमुरारी मोघे, संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा, कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, विधायक मालिनी गौड़, रमेश मेंदोला, महेंद्र हार्डिया, सुदर्शन गुप्ता, मधु वर्मा, उमेश शर्मा, गणेश गोयल, घनश्याम शेर, कमल बाघेला, अंजू मखीजा, अभिषेक बबलू शर्मा, जयंत भिसे, जयदीप जैन, संदीप दुबे, निरंजनसिंह चौहान, मनस्वी पाटीदार, मुकेश मंगल, देवकीनंदन तिवारी, वीणा शर्मा, शैलजा मिश्रा, ज्योति पंडित, बबीता राठौर , ज्योति तोमर, कंचन गिदवानी, वीरेंद्र व्यास, बलराम वर्मा, युवराज दुबे, पुरुषोत्तम जायसवाल , रवि पटवारी, विजय मालानी, जवाहर मंगवानी, मयूरेश पिंगले, पिंटू चौधरी ,विजेंद्र परिहार ,राजकुमार मालवीय, सतनाम खालसा, महेश कुकरेजा मोहन राठौर, सुधीर देड़गे, अश्विन शुक्ला, राजेश शुक्ला, प्रकाश राठोर, मुकेश अग्रवाल, भगवती बाबू , हरि अग्रवाल, आदर्श सचान, राजेश वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *