इंदौर : परदेशीपुरा थाने के दो पुलिसकर्मियों की बर्बरता का वीडियो वायरल होते ही पुलिस की कार्यप्रणाली और मंशा पर सवाल खड़े होने लगे हैं।
कांग्रेस के विधायक संजय शुक्ला ने ऑटो चालक की बुरीतरह पिटाई करने वाले पुलिस वालों को तत्काल सेवा से बर्खास्त करने की मांग की है। उनका कहना था कि निगमकर्मियों के साथ अब पुलिस भी जनता पर अत्याचार करने पर उतारू हो गई है। कोरोना पीड़ितों को राहत पहुंचाने की बजाए आम जनता को प्रताड़ित करने का यह सिलसिला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीएम शिवराज को तुरंत इसपर संज्ञान लेना चाहिए।
वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाएंगे मामला।
मंत्री तुलसी सिलावट के समर्थक मंजूर बेग ने भी पुलिसकर्मियों द्वारा ऑटो चालक की पिटाई की निंदा की है। उन्होंने आरोप लगाया कि मास्क के नाम पर निगम और पुलिसकर्मी अभद्रता और अवैध वसूली कर रहे हैं। उन्होंने मारपीट के दोषी पुलिस जवानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि वे इस घटना को आईजी, डीआईजी के संज्ञान में लाएंगे और उनसे संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध करेंगे।
Related Posts
June 3, 2020 सर्दी, खांसी, बुखार के मरीज फीवर क्लीनिक में कराएं परीक्षण- कलेक्टर इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने इंदौर के नागरिकों से अपील की है कि वे कोरोना से घबराएं […]
February 11, 2024 छात्रों में वित्तीय कौशल के विकास हेतु बोली प्रतियोगिता बिडविज का आयोजन
पीआईएमआर फाइनेंस क्लब के बैनर तले संपन्न हुई प्रतियोगिता।
विजेता छात्रों को किया गया […]
July 27, 2019 लघुशंका के बहाने ईडी दफ्तर से भागा कमलनाथ का भांजा रतुल..! नई दिल्ली: 3 हजार 600 करोड़ के अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले में लिप्तता का आरोपी […]
August 24, 2021 चूड़ीवाला पिटाई कांड में ओवैसी की एंट्री पर बीजेपी का पलटवार, मप्र में कानून का राज, तुष्टिकरण की दुकान कहीं और चलाएं ओवैसी
भोपाल : इंदौर में चूड़ीवाले की पिटाई के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बाद […]
November 7, 2024 हमेशा से हिंदू समाज का अभिन्न अंग रहा है सिख समाज
इंदौर : भाजपा नेता गगनदीप सिंह भाटिया ने बयान जारी करते हुए कनाडा में हिंदू सभा मंदिर […]
August 15, 2023 रियल एस्टेट में ज्वाइंट डेवलपमेंट पर जीएसटी नहीं
टीपीए और सीए शाखा इंदौर की संयुक्त कार्यशाला में वक्ताओं ने रखे विचार
इंदौर : […]
May 19, 2024 पतंजलि की सोन पापड़ी गुणवत्ता की कसौटी पर हुई फेल
कोर्ट ने कंपनी के 03 कर्मचारियों को सुनाई 06 माह के कारावास और जुर्माने की सजा।
नई […]