इंदौर : मालवा- निमाड़ की 7 सीटों पर हुए उपचुनाव में बीजेपी ने बदनावर, सांवेर, हाटपिपल्या, नेपानगर, सुवासरा सीटें अपनी झोली में डाल ली। बदनावर, सांवेर जैसी सीटें तो उसने बड़े अंतर से जीती पर आगर सीट उसके हाथ से निकल गई। इस सीट पर अंत तक कड़ा मुकाबला हुआ। मतगणना में कभी पलड़ा बीजेपी की तरफ तो कभी कांग्रेस की ओर झुकता नजर आया लेकिन कुल 24 राउंड की गिनती समाप्त होने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी विपिन वानखेड़े ने बाजी मार ली। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बीजेपी के मनोज ऊंटवाल को 2006 मतों से पराजित कर दिया।इनमें 51 डाक मतपत्र भी शामिल हैं।
22 साल बाद जीती कांग्रेस।
आगर में कांग्रेस का सूखा 22 साल बाद समाप्त हुआ। 2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के मनोहर ऊंटवाल ने कांग्रेस के विपिन वानखेड़े को ही हराया था। हाल ही में मनोहर ऊंटवाल का निधन होने से यह सीट रिक्त हो गई थी। बीजेपी ने इस सीट से स्व.ऊंटवाल के पुत्र मनोज को प्रत्याशी बनाया था ताकि जनता की सहानुभूति को वोटों में तब्दील किया जा सके। मनोज ऊंटवाल को सहानुभूति के वोट मिले भी लेकिन विपिन वानखेड़े को लोगों से जीवंत संपर्क रखने का फायदा मिला। कड़े मुकाबले में वे अंततः विजयी हुए।
Related Posts
August 5, 2023 कानून का क्षेत्र आम आदमी को न्याय दिलाने की जिम्मेदारी से भरा है : जस्टिस माहेश्वरी
छात्र अपनी शिक्षा को पाठ्यपुस्तकों तक सीमित न रखें : डॉ. डेविश जैन।
प्रेस्टीज […]
October 11, 2021 कोरोना काल में पिता व दादी को खोनेवाली बच्ची का हीरानगर पुलिस ने मनाया जन्मदिन
इंदौर : अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत इंदौर पुलिस ने एक बार फिर अपने संवेदनशील होने […]
June 10, 2021 कोरोना को हराने के करीब पहुंचा इंदौर, सवा फ़ीसदी रह गई संक्रमण दर, मौतों के आंकड़ों में भी आई खासी गिरावट
इंदौर : कोरोना को हराने की दिशा में इंदौर लगातार आगे कदम बढ़ा रहा है। हर आने वाले दिन के […]
June 14, 2019 निगम सम्मेलन में हुड़दंग से कांग्रेस की छवि हुई धूमिल इंदौर:{के.राजेन्द्र} प्रदेश स्तर पर विधानसभा और स्थानीय स्तर पर निगम परिषद की बैठक वो […]
June 21, 2021 टीकाकरण महाअभियान को लेकर इंदौर में उत्सवी माहौल, 2 लाख टीकाकरण का बनेगा रिकॉर्ड
इंदौर: बीते तीन माह कोरोना का कहर देखने और भुगतने के बाद लोगों में टीकाकरण को लेकर […]
August 17, 2021 बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया अटलजी का पुण्य स्मरण, अर्पित किए श्रद्धासुमन
इन्दौर : सोमवार को भाजपा कार्यालय पर ‘‘भारत रत्न’’ पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी […]
May 10, 2021 थम रही कोरोना की रफ्तार, ग्रोथ रेट के साथ संक्रमित मामले भी हो रहे कम
इंदौर : कोरोना संक्रमण के प्रकोप में धीमी रफ्तार से ही सही पर कमी हो रही है। बीते 4-5 […]