कोरोना काल के चलते घरों में ही मनाई गई महावीर जयंती, किया गया पूजन, सजाई गई झांकियां

  
Last Updated:  April 25, 2021 " 06:15 pm"

इंदौर : दिगम्बर जैन समाज के 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती का महापर्व धूमधाम से घरों में मनाया गया। समाज के लोगों ने अपने घरों में ही जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आकर्षक सजावट की थी।
युवा प्रकोष्ठ के मार्गदर्शक राहुल सेठी, महिला प्रकोष्ठ की मार्गदर्शक कल्पना सुनील जैन और अध्यक्ष रुचि गोधा ने बताया की भगवान महावीर के संदेश जियो और जीने दो को चरितार्थ करने के लिए राहत की साँस बैंक अभियान चलाया गया है। इसमें कोविड के पीड़ित मरीज के घर आवश्यक होने पर निशुल्क़ आक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन की व्यवस्था कराई जा रही है। समाज के हर वर्ग से आवाहन किया जा रहा है की वे अपनी क्षमता अनुसार इस कार्य में दान करे, इससे की लोगों को अधिक संख्या में मशीन की व्यवस्था मिल सके। युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुयश जैन, कोषाध्यक्ष सौरभ जैन और यश जैन ने बताया की हम नहीं चाहते कि समाजजन उत्साह में किसी एक जगह पर एकत्रित होकर भीड़ एकत्रित करे और महामारी फैलने की सम्भावना बने। इसलिए सुबह मंदिर में पुजारियों द्वारा अभिषेक-पूजन किया गया। हर वर्ष कालोनी में निकलने वाली प्रभात फेरी समाजजन ने घरों में निकाली। इसी तरह दोपहर में काच मंदिर से निकलने वाला मंगल जुलूस भी घर की छत या चौक में निकाला गया। घरों में ही कुछ परिवार ने आकर्षक झाकियाँ बनाई थी।

इधर महापर्व के उपलक्ष्य में प्रकोष्ठ द्वारा अनूठी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इससे की घर में रह कर पर्व भी मने और उत्साह सभी का बरकरार बना रहे।

घर-घर में महावीर जयंती इस तरह बनाई गई।

महामंत्री मेघना जैन, कार्याध्यक्ष पूजा कासलीवाल और पूजा बड़जात्या ने बताया की घर के बड़े हॉल में चौकी लगा कर, उसमे भगवान महावीर की फोटो या घर की प्रतिमा जो भी जिसके घर में है, उसे विराजित किया। उसके चारों और रंगोली बनाई और कलश स्थापित किया। दीपावली की तरह अष्ट द्रव्य से वही पर महापूजन किया गया। शाम को उसी स्थल पर दीपक, धूप-कपूर प्रज्वलित की गई। किसी ने 5 या किसी ने 13 दीपक जरूर प्रज्जवलित कर के महाआरती की।भक्ति भाव से भक्तामर पाठ किया गया।

विडियो अपलोड करने वाले होंगे पुरस्कृत।

आइटी सेल प्रभारी सलोनी जैन, अदिति जैन ने बताया कि जिन परिवार ने इस विधि से पर्व मनाया है, उनसे हमारे द्वारा विडियो बुलवाए गए है। उसकी झलकियां, फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करवाए गए, जिससे जिनशासन की प्रभावना हुई है। उन्होंने बताया कि जिनके फोटो या वीडियो में कुछ अनूठा प्रयोग किया गया होगा उसे बाद में समाज द्वारा विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। विडियो अधिकतम 3 मिनिट का और साथ ही 2 फ़ोटो भी अपलोड करवाए गए है। 5 दिन में निर्णय जारी किया जाएगा।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *