10 हजार रूपए की रिश्वत लेते सारंगपुर नगर पालिका का सीईओ गिरफ्तार

  
Last Updated:  June 4, 2022 " 06:37 pm"

राजगढ़ : सारंगपुर नगर पालिका के सीईओ अशोक भमोरिया को 10 हजार रूपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
आवेदक पवन कसेरा निवासी सारंगपुर जिला राजगढ ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त भोपाल मनु व्यास को एक शिकायती आवेदन दिया था कि वह नगर निगम में ठेकेदारी का कार्य करता है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी नगरपालिका सारंगपुर जिला राजगढ़ अशोक भमोरिया, उसके किये गए कार्यों के बिल को पास करने के एवज में 8 प्रतिशत के हिसाब से रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत का सत्यापन कर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक डॉ. सलिल शर्मा ने टीम के साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी नगर पालिका सारंगपुर जिला राजगढ़ अशोक भमोरिया को 10 हजार की रिश्वत लेते राठी कॉलोनी स्थित गोकुल पुष्पद के मकान पर जहां आरोपी किराये से रहता था, रंगे हाथ पकड़ा। आरोपी अशोक भमोरिया ने आवेदक पवन कसेरा से रिश्वत राशि के 10,000रु लेकर अपनी पहनी शर्ट की जेब मे रख लिए थे। टीम के सदस्य ट्रेपकर्ता अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक डॉ सलिल शर्मा, निरीक्षक मयूरी गौर, प्र आर. रामदास कुर्मी, आर. बृजबिहारी पांडे, आर. मनोज मांझी और आर. हेमन्त ठाकुर शामिल हैं।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *