इंदौर : पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में कोरोना वायरस से बचाव के लिए इंदौर, उज्जैन और रतलाम में आइसोलेशन वार्ड बनाए जा रहे हैं। इंदौर स्टेशन पर शुक्रवार सुबह रेलवे तथा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से इंदौर आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इंदौर स्टेशन के छोटी ग्वालटोली व सियागंज साइड में अलग अलग गेट पर यात्रियों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके अलावा नए प्लेटफार्म पर भी आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग का इंतजाम किया जा रहा है। रेल यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह प्रबंध किया जा रहा है। लोगों से आग्रह किया जा रहा है कि वह स्टेशन पर यात्रा के लिए ही आएं। किसी को छोड़ने और लेने नहीं आएं।यात्रियों को भीड़ से बचने की भी सलाह दी गई है।
बहुत जरूरी होने पर ही यात्रा करें।
इस बीच रेलवे बोर्ड ने यात्रियों से अनुरोध किया है की अगर जरूरी न हो तो वे यात्रा करने से बचें। उसने 20 मार्च से रिजर्वेशन को लेकर दी जाने वाली रियायतें खत्म करने का भी फैसला किया है। हालांकि स्टूडेंट्स,4 प्रकार के दिव्यांग और 11 तरह की बीमारियों के मामले में रियायत पहले की तरह मिलती रहेगी।
Related Posts
September 13, 2021 सिलसिलेवार लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के दो फरार इनामी बदमाश पकड़े गए
इंदौर : बायपास पर हथियार अड़ाकर सिलसिलेवार लूट करने वाले गिरोह के दो इनामी बदमाश पुलिस […]
May 29, 2023 ये बाबा महाकाल का फैसला है…!
चुनावी चटखारे++++++++++
🔸कीर्ति राणा🔸
उज्जैन में महाकाल मंदिर क्षेत्र में महाकाल […]
June 21, 2021 स्वस्थ्य व्यक्ति से ही स्वस्थ्य समाज और राष्ट्र का निर्माण सम्भव है- सिलावट
इंदौर : स्वस्थ व्यक्ति से स्वस्थ समाज का और स्वस्थ समाज से स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण […]
March 19, 2022 राजेंद्रनगर में 2 से 10 अप्रेल तक मनेगा प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव
इंदौर : राजेन्द्र नगर स्थित श्री राम मंदिर में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम का […]
July 10, 2020 दो दिन में 19 सौ सैम्पल हुए पेंडिंग, अप्रैल में हुई मौतों की अब जाकर की जा रही पुष्टि…!, इंदौर : कोरोना संक्रमण बढ़ने की आशंका में जिला प्रशासन ने सैम्पल लेने की तादाद तो बढा दी […]
April 2, 2020 इंदौर में 12 और मरीजों में कोरोना की पुष्टि, कुल 75 हुए पॉजिटिव इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। मेडिकल कॉलेज द्वारा जारी […]
August 5, 2022 घरेलू उत्पादों का रोजगार मेला 6 व 7 अगस्त को
इंदौर : अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की इंदौर महानगर इकाई के बैनर तले ' रोजगार प्रोत्साहन […]