इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दूसरे प्रदेशों में फंसे मध्यप्रदेश के मजदूरों से अपील की है कि वे चिंता न करें। उनकी सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित की जा रही है। वे धैर्य रखें, पैदल न चलें। प्रदेश के कंट्रोल रूम पर संपर्क कर अपनी जानकारी दें। हम आपको प्रदेश वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
सवा लाख मजदूरों को वापस लाए।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि विभिन्न प्रदेशों में फंसे मध्यप्रदेश के एक लाख 25 हज़ार मजदूरों को वापस लाया गया है। उन्हें लाने के लिए विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की गई है। ग्यारह ट्रेन मजदूरों को लेकर मध्यप्रदेश आ गई हैं। रविवार को 10 ट्रेन और आएंगी। इसके अलावा अन्य 40 ट्रेनें भी तैयार हैं। वे निर्धारित कार्यक्रमानुसार विभिन्न प्रदेशों से मजदूरों को लेकर मध्यप्रदेश आएंगी।
मजदूरों को नहीं देना है किराया।
मजदूरों को आने का कोई किराया नहीं देना है। मध्यप्रदेश सरकार रेल का किराया चुका रही है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अन्य प्रांतों में फंसे मजदूर भाई हमारे कंट्रोल रूम के फ़ोन नम्बर 0755-2411180 पर सूचना दें, रजिस्ट्रेशन कराएं और इंतजार करें। शीघ्र ही आपको घर (मध्य प्रदेश) वापस लाने की व्यवस्था की जाएगी।
Related Posts
December 27, 2021 मालवा उत्सव बिखेर रहा है लोककला और आध्यात्मिक उल्लास के रंग
इंदौर : राधा गोरी नी कान्हा कालो रे, गरबो घूमे के बोल पर गरबा करते गुजराती कलाकारों को […]
August 24, 2021 बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का बयान, बहुसंख्यक समाज की लड़कियों को टारगेट करना सॉफ्ट आतंकवाद
इंदौर : चूड़ीवाले के साथ मारपीट की घटना में पुलिस ने तो दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई […]
September 8, 2020 शिवराज मन्त्रिमण्डल की वर्चुअल बैठक में अफोर्डेबल रेंटल हाउसिंग स्कीम को मंजूरी भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से […]
July 15, 2024 हेरिटेज रेलवे पुल पर फोटोशूट कराना दंपत्ति को पड़ा महंगा
सामने से ट्रेन आती देख दोनों ने 90 फीट गहरी खाई में लगाई छलांग, गंभीर रूप से हुए […]
April 8, 2023 एबी रोड स्थित एक व्यावसायिक इमारत में लगी आग से मचा हड़कंप
जल्द ही पा लिया गया आग पर काबू, बड़ा हादसा टला।
इंदौर : शुक्रवार देर शाम एबी रोड […]
October 1, 2020 बीजेपी नेता लालचंद मित्तल की पुण्यतिथि पर अर्पित किए गए श्रद्धासुमन
इंदौर : भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक स्वर्गीय लालचंद मित्तल की पुण्यतिथि विधानसभा […]
March 28, 2021 होली के उल्लास पर कोरोना का ग्रहण, सड़कों पर पसरा सन्नाटा, सांकेतिक होगा होलिका दहन
इंदौर : रविवार 28 मार्च को होली है पर सड़कों पर सन्नाटा है। कुछ गाड़ियां नजर आती भी हैं […]