कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई।
इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देश पर ग्राम जाख्या में जिला प्रशासन और आबकारी विभाग के अमले द्वारा बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। गई।इस दौरान मुनक्का के नाम से भांग की गोलियां बनाने तथा अस्वच्छ वातावरण में मुनक्का निर्माण करने पर लगभग 20 लाख रूपये मूल्य की दो क्विंटल भांग तथा पांच क्विंटल अमानक मुनक्का सहित मशीन और अन्य सामग्रियां जब्त की गई।
अपर कलेक्टर व प्रभारी सहायक आयुक्त राजेश राठौर ने बताया कि ग्राम जाख्या में सागर आयुर्वेदिक फार्मेंसी के नाम से मुनक्का निर्माण की फैक्ट्री संचालित थी। इस फैक्ट्री में मुनक्का के नाम से भांग की गोलियां बनाई जा रही थी। गोदाम में भारी मात्रा में पिसी हुई भांग व मस्ताना, तरंग, सागर एवं शिवम ब्रांड की मुनक्का गोलियां मिली, जिन्हें जब्त किया गया। प्रथम दृष्टया देखने पर उक्त मुनक्का में भांग मिली हुई पायी गई। बताया गया कि फैक्ट्री में अस्वच्छ वातावरण में सामग्री का निर्माण किया जा रहा था। बताया गया कि सागर आयुर्वेदिक फार्मेसी के संचालक पंकज वैष्णव के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की जाएगी।कार्रवाई के दौरान अपर कलेक्टर व प्रभारी सहायक आयुक्त राजेश राठौर, आबकारी विभाग के अधिकारी राजीव द्विवेदी और राजीव मुदगल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। गोदाम को सील कर दिया गया है।
Related Posts
December 10, 2022 जो स्वयं कामनाओं में डूबे हैं, वे भक्तों का कल्याण कैसे करेंगे – स्वामी ज्योतिर्मयानंद गिरि
भागवत कथाओं में हो रही उछल कूद और नाच-गानों पर महामंडलेश्वर ने कथाकारों को लिया आड़े […]
April 18, 2025 दिल्ली विमानतल पर विदेशी यात्रियों को अब अधिक शुल्क चुकाना होगा
नई दिल्ली : दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों पर […]
February 5, 2025 इंदौर से जुड़ी रेल परियोजनाओं के लिए 5200 करोड़ का प्रावधान
सांसद शंकर लालवानी को रेल मंत्री वैष्णव से मिला आश्वासन।
इंदौर : केंद्रीय रेल मंत्री […]
February 25, 2022 जिला न्यायालय में 12 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत का आयोजन
इंदौर : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, इन्दौर सुबोध […]
March 12, 2024 चरित्र शंका में पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को आजीवन कारावास
इंदौर : पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा से दंडित […]
January 30, 2021 विधायक शुक्ला ने ली असहाय बुजुर्गों की सुध, शॉल व नकद राशि की भेंट
इंदौर : शुक्रवार को नगर निगम द्वारा असहाय बुजुर्गों के साथ किए गए निंदनीय बर्ताव के बाद […]
January 20, 2024 आबकारी अधिकारियों ने प्रभु श्रीराम के नाम लिखी पाती
भगवान श्रीराम से लगाई प्रमोशन की गुहार।
आबकारी मंत्री, प्रमुख सचिव और कमिश्नर को […]