गांधी परिवार को झूठे मामले में फंसाकर प्रताड़ित कर रही मोदी सरकार – दिग्विजय सिंह

  
Last Updated:  July 21, 2022 " 05:33 pm"

इंदौर : नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी को ईडी द्वारा पूछताछ के लिए बुलाए जाने के खिलाफ कांग्रेसियों ने गुरुवार को देशभर में प्रदर्शन किया। इंदौर में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने पालिका प्लाजा स्थित ईडी के दफ्तर पर धावा बोला। इस दैरान पीएम मोदी और केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। विरोध स्वरूप कांग्रेसजन हाथों में तख्तियां लिए हुए थे वहीं कुछ महिला नेत्रियां सोनिया गांधी का मुखौटा भी लगाए हुए थीं। प्रदर्शन के बाद ईडी के स्थानीय अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया। पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, विधायक विशाल पटेल, जिलाध्यक्ष सदाशिव यादव, पूर्व विधायक अश्विन जोशी, प्रदेश प्रवक्ता अमानुल्लाह खां सूरी, पार्षद चिंटू चौकसे, शहर युवक कांग्रेस अध्यक्ष रमीज खान सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता इस दौरान मौजूद रहे।

गांधी परिवार को प्रताड़ित कर रही है मोदी सरकार।

इस मौके पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार गांधी परिवार का राजनीतिक उत्पीड़न कर रही है। सीबीआई, ईडी और इनकम टैक्स जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। दिग्विजय सिंह ने दावा किया कि नेशनल हेराल्ड मामले में न तो किसी कानून का उल्लंघन हुआ और न ही पैसों का लेनदेन हुआ। इसमें कोई अपराध नहीं बनता, बावजूद इसके सोनिया और राहुल गांधी को झूठे मामलों में फंसाकर प्रताड़ित किया जा रहा है। हम इसकी घोर निन्दा करते हैं।

जिला कोर्ट में पेश हुए दिग्विजय सिंह।

ईडी दफ्तर जाने के पूर्व दिग्विजय सिंह जिला कोर्ट पहुंचे और 11 साल पुराने मारपीट के एक मामले में अदालत में पेश हुए।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *