सीएम शिवराज करेंगे हनुवंतिया जल महोत्सव का शुभारभ

  
Last Updated:  November 20, 2022 " 04:15 pm"

पहली बार होगा फ्लाइंग बोट का रोमांच।

खंडवा : पर्यटकों के लिए एक अच्छी खबर हैं। वाटर स्पोर्ट्स जैसी गतिविधियों में इंट्रेस्ट रखने वालों की पहली पसंद बनते जा रहे मध्य प्रदेश के हनुवंतिया जल महोत्सव की तारीखों की घोषणा कर दी गई है।

28 नवंबर को होगा शुभारंभ, दो माह चलेगा।

हनुवंतिया जल महोत्सव इस साल 28 नवंबर 2022 से शुरू होगा और 28 जनवरी 2023 तक चलेगा। गोवा एवं अन्य बड़े शहरों की तर्ज पर हनुवंतिया में मप्र सरकार ने बैक वाटर पर टापू का निर्माण करते हुए पर्यटन स्थल बनाया है। यह मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का ड्रीम प्रोजेक्ट है। सीएम चौहान का यह सपना था कि सिंगापुर में स्थापित सेटोसा की तर्ज पर हनुवंतिया में टापू का निर्माण हो, जहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचें। उनका यह सपना साकार हुआ। अब बड़ी संख्या में देशभर के पर्यटक हनुवंतिया टापू पहुंचकर परिवार सहित यहां की रोमांचक गतिविधियों का लुफ्त उठा रहे हैं। सातवें वर्ष में प्रवेश कर चुके खंडवा जिले के हनुवंतिया टापू पर आयोजित जल महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। इस अवसर पर पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व और जिले की प्रभारी मंत्री उषा ठाकुर, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक नारायण पटेल, देवेन्द्र वर्मा, राम दांगोरे व अन्य जनप्रतिनिधि भी इस दौरान मौजूद रहेंगे महोत्सव का समापन 28 जनवरी 2023 को होगा।

पहली बार फ्लाइट बोट का रोमांच होगा।

पर्यटन और संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव एवं मप्र टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि जल महोत्सव देश के एडवेंचर लवर्स के लिए आदर्श डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित हो चुका है। पर्यटन बोर्ड लगातार नवाचारों से पर्यटकों के उत्साह और आनंद को बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहता है। इसी श्रंखला में इंदिरा सागर बांध के बैक वाटर स्थित हनुवंतिया टापू पर फ्लाइंग इन्फ्लेटेबल बोट एक्टिविटी की जा रही है। देश में पहली बार पर्यटक इसका आनंद लेंगे।

ये एक्टिविटी भी होंगी हनुवंतियां जल महोत्सव में।

हनुवंतिया में इस बार स्कूबा डाइविंग, बोरियामाल द्वीप पर नाइट सफारी, लग्जरी रीगल सीरीज बोट, 40 फीट हाई रोप स्पिंग, जिप सायकल, पेरामोटरिंग, पेरासेलिंग, स्पीड बोट, जेट स्काई, हॉट एयर बलूनिंग, मोटर बोट राइडिंग आदि एडवेंचर गतिविधियाँ प्रमुख आकर्षण का केंद्र होंगी।

संगीत समारोह, पतंग उत्सव का भी मिलेगा आनंद।

टूरिज्म बोर्ड द्वारा सनसेट डेज़र्ट केम्प के साथ मिल कर हनुवंतिया टापू में टेन्ट सिटी का संचालन किया जा रहा है। इसमें 104 लग्जऱी स्विस टेन्ट्स के साथ कॉर्पोरेट सम्मेलनों के लिए एसी सम्मेलन हॉल की सुविधा मिलेगी। केरल के प्रसिद्ध करैली समूह द्वारा वेलनेस स्पा, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय एंगलर्स का तीन दिवसीय एंगलिंग स्पोर्ट इवेंट, संगीत समारोह, पतंग उत्सव जैसी अनेक गतिविधियाँ पर्यटकों के मनोरंजन के लिए होगी।

जल महोत्सव की उपलब्धियां।

जनवरी 2022 में स्पेन में इंडियाज यूनिक वाटर एंड एडवेंचर कार्निवल से सम्मानित। वर्ष 2017 में केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा सबसे अनोखे और अद्वितीय नवीन पर्यटन उत्पाद वर्ष 2015-16 के लिए सम्मानित। वर्ष 2021 में जल महोत्सव के 60 दिन के दौरान 2 लाख 40 हजार से ज्यादा पर्यटक शामिल।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *