इंदौर : जिम मेें कसरत करते समय एक होटल मालिक की जान चली गई। 55 वर्षीय यह होटल मालिक नियमित रूप से जिम जाते थे।
मृतक प्रदीप रघुवंशी स्कीम-78 स्थित होटल वृंदावन के मालिक थे। वे साल भर से क्षेत्र के एक जिम में जा रहे थे। रोज की तरह वे गुरुवार सुबह भी जिम में पहुंचे ट्रेडमिल पर वाॅक करने के बाद वे अपनी जैकेट उतार रहे थे, तभी उन्हें चक्कर अाने लगे। उन्होंने पास रखी एक टेबल का सहारा लेने की कोशिश की, लेकिन गिर पड़े। जिम में कसरत कर रहे कुछ युवक उन्हें समीप के अस्पताल में ले गए, लेकिन डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विजयवर्गीय के करीब थे
रघुवंशी।
मृतक प्रदीप रघुवंशी, भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के करीबी थे। रघुवंशी पहले कंस्ट्रक्शन कारोबार से भी जुड़े थे। बाद में स्कीम-78 में होटल शुरू कर ली थी। सेहत के प्रति सजग रहने वाले रघुवंशी रोज जिम जाते थे अौर व्यायाम के फोटो सोशल मीडिया पर भी शेयर करते थे। इसी माह 18 जनवरी को उनके बेटे की शादी भी है।
बता दें कि पिछले कुछ दिनों में कसरत करते हुए सेलेब्रिटी सहित कई लोगों की मौत हो चुकी है। इसकी वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है।
Related Posts
March 27, 2023 खतरे में लोकतंत्र नहीं, कांग्रेस व गांधी परिवार है – नरोत्तम
भोपाल : प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला। […]
February 11, 2022 टांडा बाग की गैंग पकड़ाई, पेट्रोल पम्प पर डालने वाले थे डकैती, 25 दो पहिया वाहन भी बरामद
इंदौर : पुलिस थाना संयोगितागंज की सक्रियता से टांडा बाग (धार) के बदमाशो की गैंग द्वारा […]
November 21, 2021 स्वच्छता के शिल्पकार मनीष सिंह के स्वागत की मची होड़, बोले कलेक्टर, यह इंदौर के जज्बे और जुनून की जीत
इंदौर : देशभर में स्वच्छता में इंदौर का परचम लहरा रहा है तो उसकी बुनियाद कलेक्टर मनीष […]
December 16, 2021 केन- बेतवा लिंक परियोजना से बदलेगी बुंदेलखंड की तस्वीर, मप्र के 12 जिलों को मिलेगा पानी
भोपाल : केन-बेतवा राष्ट्रीय लिंक परियोजना की केंद्रीय कैबिनेट द्वारा मंजूरी दिए जाने पर […]
April 19, 2022 अगले 50 वर्षों को ध्यान में रखकर होगा इंदौर रेलवे स्टेशन का विकास, एयरपोर्ट की तर्ज पर होंगी सुविधाएं
इंदौर : पश्चिम रेलवे का सबसे महत्वपूर्ण इंदौर स्टेशन आनेवाले समय में भव्य और अत्याधुनिक […]
June 1, 2022 मप्र में नगरीय निकाय चुनाव का ऐलान, 6 और 13 जुलाई को होगा मतदान
भोपाल : मप्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद नगरीय निकाय चुनाव का भी ऐलान कर दिया […]
January 11, 2020 आचार्यश्री विहार कर पहुंचे तिलक नगर, रविवार को होंगे विशेष प्रवचन इंदौर : दिगम्बर जैन समाज के सबसे बड़े संत आचार्यश्री विद्या सागर जी महाराज ने शनिवार को […]