बार में अनियमितताएं पाये जाने पर कलेक्टर ने की कार्रवाई।
आबकारी विभाग ने बार को किया सील।
इंदौर : कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने अनियमितता पाए जाने पर होटल बार (fl3) मिथ्या ग्रुप का लाइसेंस 07 दिन के लिए निलंबित कर दिया है। आबकारी विभाग ने आदेश पर अमल करते हुए बार को सील कर दिया है।
शिकायत मिलने पर मिथ्या ग्रुप होटल बार का निरीक्षण आबकारी उपनिरीक्षक वृत मालवा मिल अ द्वारा किया गया था। इस दौरान पाई गई अनियमितताओं के लिए लाइसेंसी के विरुद्ध विधिवत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। प्रकरण को सहायक आबकारी आयुक्त मनीष खरे द्वारा कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के समक्ष निराकरण हेतु प्रस्तुत किया गया।
कलेक्टर द्वारा उक्त बार का लाइसेंस 07 दिवस यथा 07 दिसम्बर से 13 दिसम्बर 2023 तक के लिए निलंबित कर 10 हजार रूपये का जुर्माना भी अधिरोपित किया है। इसके पालन में मिथ्या बार को 06 दिसम्बर 2023 की रात आबकारी विभाग द्वारा सीलबंद किया गया।
Related Posts
November 29, 2019 बीजेपी नगर व जिलाध्यक्ष के लिए 30 नवम्बर को होगी रायशुमारी इंदौर : बीजेपी के नए नगर अध्यक्ष का नाम तय करने के लिए शनिवार 30 नवम्बर को रायशुमारी की […]
February 8, 2023 सानंद न्यास के मंच पर नाटक देवमाणूस का मंचन 11 व 12 फरवरी को
इन्दौर : सानंद न्यास के पांच दर्शक समूहों के लिए नाटक 'देवमाणूस' का मंचन आगामी 11 व 12 […]
April 24, 2021 लेण्याद्री देवस्थान एक वर्ष से चला रहा कोविड केअर सेंटर, हजारों पीड़ितों को पहुंचाया लाभ
पुणे : कोरोना महामारीं के इस संकट काल में भी देश के बड़े तीर्थस्थलों के कर्ताधर्ता […]
May 18, 2024 मोबाइल लूट व मोटरसाइकिल चोरी करनेवाले आरोपी पकड़े गए
इंदौर : लूट एवं वाहन चोरी करने वाले आरोपी को लसुडिया पुलिस ने गिरफ्त मे लिया […]
March 15, 2021 सीमेंट कारोबारी की लाश बरामद, सिर में लगी थी गोली, पिस्टल पास में पड़ी मिली
इंदौर : हातोद थाना क्षेत्र के बुडानिया रोड पर गौतमपुरा निवासी हरिसिंह राठौर की लाश पड़ी […]
August 22, 2021 सगी बहन ने बुजुर्ग बहन को छोड़ा बेसहारा, सामाजिक संस्था बनी मददगार
इंदौर : इसे नैतिक गिरावट कहें या कुछ और, अपने ही अपनों को बेसहारा कर मरने के लिए छोड़ […]
March 1, 2022 तेजाजी नगर पुलिस की गिरफ्त में आया वाहन चोर, 4 दुपहिया वाहन बरामद
इंदौर : शैक्षणिक संस्थान से गाडी चुराने वाले बदमाश को तेजाजीनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया […]