इंदौर : हातोद थाना क्षेत्र के बुडानिया रोड पर गौतमपुरा निवासी हरिसिंह राठौर की लाश पड़ी पाई गई। उसके सिर में गोली लगी है। पास में ही पिस्टल पड़ी पाई गई। परिजनों ने पैसों के लेनदेन को लेकर हत्या की आशंका जताई है। मृतक हरी सिंह का सीमेंट का कामकाज था। उसी सिलसिले में वह इंदौर आया था। बाद में उसकी लाश मिली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के साथ एएसपी प्रशांत चौबे भी घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए एमवायएच भिजवाने के साथ मामले की जांच- पड़ताल शुरू कर दी है।पीएम रिपोर्ट आने पर ही खुलासा हो सकेगा कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का, हालांकि परिजनों का कहना है कि हरि सिंह पिस्टल नहीं रखता था।किसी ने हत्या कर पिस्टल वहां रख दी, ताकि मामला हत्या का प्रतीत हो। फिलहाल पुलिस दोनों ऐंगल पर जांच कर रही है। वह इंदौर किससे मिलने आया था, इस बात का भी पता लगाया जा रहा है।
Related Posts
December 19, 2020 खाद्य सुरक्षा अधिकारी और ड्रग इंस्पेक्टर पर गिरी गाज, अपर कलेक्टर के दफ्तर में किया अटैच
इंदौर : शहर में सड़े हुए आलू से चिप्स बनाने की घटना सामने आने पर फ़ैक्ट्री रिमूवल की […]
January 18, 2020 वसुधैव कुटुम्बकम की अवधारणा लिए हुए था स्वामी विवेकानंद का दर्शन इंदौर : स्वामी विवेकानंद का दर्शन सर्वव्यापी और वसुधैव कुटुम्बकम की अवधारणा लिए हुए था। […]
March 25, 2022 करोड़ों के एमडी ड्रग तस्करी के मामले में फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : 01 करोड़ 10 लाख रुपए मूल्य की 01 किलो 100 ग्राम एमडी ड्रग्स के मामले में फरार […]
January 12, 2021 जीआरपी थाने में जब्त वाहनों की 13 जनवरी को होगी नीलामी
इंदौर : जूनी इंदौर एसडीएम अंशुल खरे ने बताया है कि पुलिस थाना जीआरपी में धारा 25 पुलिस […]
February 13, 2023 बढ़ती जनसंख्या के कारण खाद्य सुरक्षा विश्व के समक्ष विचारणीय प्रश्न : सीएम चौहान
इंदौर में जी-20, कृषि कार्य समूह की पहली बैठक।
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में […]
June 1, 2023 स्वच्छता इंदौर की पहचान और ब्रांड है, इसे हर कीमत पर बनाए रखें..
दुष्टों का दमन और सज्जनों का उद्धार राजधर्म है - अपराधियों के विरूद्ध होगी कड़ी कार्रवाई […]
October 4, 2022 निगम अधिकारियों के रवैए के खिलाफ सिंधिया को शिकायत
एमपीसीए मामले में जिम्मेदार अधिकारियों पर गिर सकती है गाज।
इंदौर : नगर निगम […]