इंदौर : क्राइम ब्रांच ने महिला थाना पुलिस के साथ मिलकर बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। गुरुवार शाम विजयनगर क्षेत्र स्थित एक मसाज सेंटर पर क्राइम ब्रांच और महिला थाना पुलिस ने छापा मार कार्रवाई करते हुए देह व्यापार में लिप्त 10 युवतियों व 8 पुरुषों को बंदी बनाया। ये सेक्स रैकेट विजयनगर इलाके के शगुन आर्केड टाउनशिप में चल रहा था। पकड़ी गई युवतियों में कुछ विदेशी युवतियां भी शामिल हैं।
कई दिनों से मिल रही थी शिकायत।
महिला पुलिस के मुताबिक यह हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट फैमिली सैलून, स्पा एंड स्कीन क्लीनिक की आड़ में चल रहा था। पिछले कई दिनों से इसको लेकर शिकायतें भी मिल रहीं थीं। था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राहक बनकर दबिश दी और युवतियों को युवकों के साथ रंगे हाथों पकड़ा।
पहले भी यहां हो चुकी है कार्रवाई।
इस सेंटर पर पहले भी पुलिस कार्रवाई करते हुए विदेशी युवतियों को पकड़ चुकी है। सेंटर का नाम बदलकर फिर यहां यौन कारोबार शुरू कर दिया गया। पकड़ी गई, सभी युवतियों को महिला थाने ले जाकर पूछताछ की जा रही है। वहीं,इनके दस्तावेज भी खंगाले जा रहे है। यह सेक्स रैकेट कौन संचालित कर रहा था, इसका फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है।
Related Posts
July 30, 2022 होटल रेडिसन ब्लू में सुरक्षा इंतजामों का पुलिस ने लिया जायजा
इन्दौर : शुक्रवार को इंदौर पुलिस टीम होटल रेडिसन ब्लू पहुंची और वहां की सुरक्षा […]
October 17, 2023 बीजेपी के शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय सम्मेलन 17 अक्टूबर से
कार्यकर्ताओं को दिलाया जाएगा विजय का संकल्प।
घर - घर जाकर लोगों से बीजेपी को विजयी […]
December 8, 2024 13 जनवरी को मनाई जाएगी मां शाकंभरी देवी का रजत जयंती महोत्सव
इंदौर : आम लोगों को साग-सब्जी, फल-फूल उपलब्ध कराने वाली मां शाकम्भरी देवी सकराय माताजी […]
October 17, 2021 ऊंचा मुकाम हांसिल करने के लिए खुद को तराशते रहना जरूरी- नामदेव
इंदौर : बॉलीवुड के ख्यात चरित्र अभिनेता गोविन्द नामदेव वेब सीरीज 'विराम' शूटिंग के […]
July 22, 2021 दैनिक भास्कर समूह के मीडिया सहित तमाम ठिकानों पर आयकर के छापे
नई दिल्ली : दैनिक भास्कर समूह एवं अग्रवाल बंधुओं पर इन्कम टैक्स की रेड में भोपाल, […]
May 11, 2022 नाबालिग बालिका को बहला – फुसला कर ले जाने वाले आरोपी को 3 वर्ष का सश्रम कारावास
इंदौर : 14 वर्ष की बालिका को बहला फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को 03 वर्ष के सश्रम […]
June 17, 2025 अज्ञात कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत,दूसरा गंभीर घायल
इंदौर: शहर में बेतरतीब ट्रैफिक और बेलगाम दौड़ रहे वाहन लोगों की जान के दुश्मन बन रहे […]