इंदौर : सानंद न्यास के संस्कृति सरंक्षण के प्रयास के तहत आजी-आजोबा के लिए गोष्ट सांगा प्रतियोगिता शहर में विभिन्न स्थानों पर आयोजित होगी। सौ. रेणुका पिंगळे को स्पर्धा का संयोजक और सानंद मित्र आराध्य तागडे को सहसंयोजक मनोनीत किया गया है।
सानंद न्यास के अध्यक्ष श्रीनिवास कुटुम्बले और मानद सचिव जयंत भिसे ने बताया कि नई पीढ़ी को संस्कारित करने में दादा-दादी, नाना-नानी द्वारा सुनाई जाने वाली कहानियों का असाधारण महत्व है। इन्हें बढावा देने के लिए सानंद न्यास द्वारा गोष्ट सांगा प्रतियोगिता आयोजित की गई है।
प्रतियोगिता में कहानी के विषय रामायण, महाभारत, पंचतंत्र, परीकथा, ईसाप नीति एवं महापुरुषों के जीवन चरित्र पर आधारित होंगे।
स्पर्धा संयोजक सौ. रेणुका पिंगळे ने बताया कि स्पर्धा शहर के विभिन्न स्थानों पर होगी । प्रतियोगिता अलग अलग मोहल्लों, बस्ती, मल्टी स्टोरी, कॉलोनी, टाउनशिप में क्षेत्रवार आयोजित होगी जहां कम से कम 15 प्रतियोगी एकत्र होंगें। प्रतियोगिता तीन चरणों में होगी प्राथमिक फेरी के बाद
उपांत्य फेरी एवं अंतिम फेरी (फायनल) होगी।
प्रतियोगिता के नियमों की विस्तृत जानकारी के लिए सानंद कार्यालय 2516162 (सायं. 6 से 8 ), संयोजक सौ. रेणुका पिंगळे 9179261507 और सहसंयोजक आराध्य तागडे 9893613644 से संपर्क किया जा सकता है।
Related Posts
July 22, 2021 दैनिक भास्कर समूह के मीडिया सहित तमाम ठिकानों पर आयकर के छापे
नई दिल्ली : दैनिक भास्कर समूह एवं अग्रवाल बंधुओं पर इन्कम टैक्स की रेड में भोपाल, […]
June 27, 2019 भोपाल की ट्रिब्यूनल कोर्ट करेगी आकाश के मामले की सुनवाई इंदौर: नगर निगम के अधिकारी धीरेंद्र बायस के साथ मारपीट के मामले में बीजेपी विधायक आकाश […]
June 3, 2023 भारत – नेपाल के बीच संबंधों में नए आयाम जुड़े हैं – पीएम प्रचंड
प्रचंड ने मध्यप्रदेश में हुए विकास कार्यों को अभूतपूर्व बताया।
मुख्यमंत्री चौहान […]
December 20, 2024 पालकी यात्रा के साथ संपन्न हुआ नाना महाराज संस्थान में दत्त जयंती महोत्सव
इंदौर : श्री नाना महाराज तराणेकर संस्थान, स्नेहलतागंज में आयोजित दत्त जयंती महोत्सव का […]
August 18, 2024 क्रेडाई चेयरमैन और बिल्डर के खिलाफ धोखाधड़ी को लेकर एफआईआर दर्ज
बंधक रखे भूखंडों का कर दिया सौदा।
इंदौर : कलेक्टर ने क्रेडाई चेयरमैन गोपाल गोयल और […]
September 17, 2021 सांसद लालवानी की अगुवाई में मनाया गया पीएम मोदी का जन्मदिन, की गई मोदी के दीर्घायु होने की कामना
इंदौर : सांसद शंकर लालवानी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71 वां जन्मदिवस […]
January 15, 2019 कर्नाटक में गहराया संकट, दो निर्दलीय विधायकों ने सरकार से वापस लिया समर्थन बंगलुरु: कर्नाटक में जेडीएस- कांग्रेस सरकार पर संकट गहरा गया है। दो निर्दलीय विधायकों एच […]