इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को दिल्ली में अत्याधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण मध्यप्रदेश भवन का लोकार्पण किया।
मप्र भवन आध्यात्मिक परिपूर्णता का प्रतीक है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। आज नया मध्यप्रदेश भवन भी यही दर्शाता है कि प्रदेश अब तेजी से विकास कर रहा है। यह केवल भवन नहीं है, इसमें मध्यप्रदेश की जनता की भावनाएं और आकांक्षाएं भी जुड़ी हैं।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हमने तय किया था कि भवन में 108 कक्ष बनने चाहिए। योग शास्त्र में 108 अध्यात्मिक परिपूर्णता का प्रतीक है और वैदिक विज्ञान में भी 108 सृष्टि की संपूर्णता का ध्योतक है। ये भवन केंद्र और राज्य की सहअस्तित्व की भावना को और मजबूत करने का काम करेगा।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मप्र भवन में कला और सांस्कृतिक धरोहरों को कोलाज, मूर्ति और चित्रों के माध्यम से उत्कृष्ट रूप से प्रदर्शित किया गया है। बाह्य स्वरूप कंदरिया महादेव, महाकालेश्वर मंदिर, सांची व बादल महल के साथ जनजातीय कलाकृतियों के त्रिआयामी स्वरूपों से सुशोभित है। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश होगी कि मध्यप्रदेश भवन का आवश्यकता पड़ने पर प्रदेश के नागरिक भी लाभ उठा सकें। गंभीर बीमारी का इलाज कराने आने वाले मप्र के मरीज और सिविल सेवा की भर्ती परीक्षा में आने वाले छात्रों को लाभ मिले, इस तरह की सुविधाएं विकसित करने का काम करेंगे।
Related Posts
July 28, 2023 अग्रवाल महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री बने समाजसेवी हरि अग्रवाल
म.प्र. और राजस्थान का प्रभार ।
इंदौर : अ.भा. अग्रवाल महासभा नई दिल्ली के राष्ट्रीय […]
November 21, 2023 एमवायएच की ओपीडी का संभागायुक्त ने किया निरीक्षण
इंदौर : संभागायुक्त मालसिंह सोमवार सुबह एम वाय हॉस्पिटल पहुँचे। उन्होंने हॉस्पिटल में […]
March 31, 2024 इंक बनानेवाली फैक्ट्री में भीषण आग, करोड़ों का माल जला
इंदौर : रंगपंचमी पर शनिवार शाम पोलोग्राउंड स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से […]
December 1, 2020 सीएम शिवराज ने पीएम मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा से की मुलाकात, मन्त्रिमण्डल विस्तार सहित कई मुद्दों पर की चर्चा
नई दिल्ली: मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से सीएम शिवराज की कोई 1 […]
November 6, 2021 आईएमए, इंदौर ने किया आगाह, कोरोना गया नहीं है, जल्द लगवाएं वैक्सीन का दूसरा डोज
इंदौर : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, इंदौर ने लोगों को आगाह किया है कि कोरोना अभी गया नहीं […]
March 21, 2020 ‘जनता कर्फ्यू’ को इंदौर प्रेस क्लब का समर्थन इंदौर : नोवल कोरोना वायरस गंभीर वैश्विक चिंता का विषय बन चुका है। आम जनता के लिए बेहद […]
March 17, 2023 पात्रता न होते हुए भी खुद को राज्य मंत्री बता रहे गोलू शुक्ला..!
इंदौर : चुनावी वर्ष में निगम मंडलों में मनोनीत किए जा रहे बीजेपी नेता खुद को मंत्री से […]