इंदौर : कोरोना को लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि अभी पीक आना बाकी है ऐसे में सांसद शंकर लालवानी ने कोरोना से निपटने की तैयारियों को लेकर एक अहम बैठक की।बैठक में कलेक्टर मनीष सिंह, राज्य सरकार के सलाहकार डॉ. निशांत खरे, निगमायुक्त प्रतिभा पाल, ज़िला पंचायत सीईओ रोहन सक्सेना, कंट्रोल रूम प्रभारी डॉ. डोंगरे आदि शमिल थे।
जीएसआईटीएस स्थित कंट्रोल रूम में आयोजित इस बैठक में इंदौर में पिछले तीन महीनों में किए गए कामों, डाटा और सम्भावित नवाचारों पर चर्चा हुई।
कोरोना से निपटने के मॉडल पर चर्चा।
सांसद लालवानी ने कोरोना से लड़ाई के दुनियाभर के मॉडल्स को देखा और इंदौर के संदर्भ में उनकी व्यावहारिकताओं पर चर्चा की। बैठक में कोरोना से लड़ाई के लिए नई तकनीक और मशीनों को जोड़ने पर भी सहमति बनी है।
सांसद लालवानी ने बताया कि अभी इंदौर में हालात काबू में हैं लेकिन कई विशषज्ञों ने मरीजों की संख्या बढ़ने का अंदेशा जताया है, इसलिए इंदौर की तैयारियों की समीक्षा की है। साथ ही, तकनीक का उपयोग कर कैसे मरीज़ों का जीवन आसान बनाया जा सकता है, इस पर बात हुई है।
संभावित जरूरतों का किया आकलन।
इस महत्वपूर्ण बैठक में इंदौर के लिए संभावित बेड की ज़रुरतों, ऑक्सीजन एवं वेंटीलेटर की आवश्यकता और चिकित्सा से जुड़े प्रोफेशनल्स की भर्ती पर भी बात की गई।
Related Posts
March 15, 2022 शैक्षणिक संस्थाओं में हिजाब पर रोक को कर्नाटक हाईकोर्ट ने जायज ठहराया, याचिकाएं खारिज
बंगलुरु: शैक्षणिक संस्थाओं में हिजाब पहनने पर रोक लगाने के कर्नाटक सरकार के फैसले को […]
July 20, 2023 अब 21 वर्ष की विवाहित महिलाएं भी ले सकेंगी लाडली बहना योजना का लाभ
25 जुलाई से ऑनलाइन भरे जाएंगे नए आवेदन।
परिवार में ट्रैक्टर होने से योजना से वंचित […]
December 2, 2022 HIV पॉजिटिव मरीजों को अत्याधुनिक इलाज उपलब्ध करा रहा एआरटी सेंटर
विश्व एड्स दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोले डीन डॉ. दीक्षित।
पांच हजार से अधिक […]
September 20, 2023 गणनायक के विभिन्न चल समारोह में विधायक विजयवर्गीय ने की शिरकत
विघ्नहर्ता श्री गणेश से सभी के जीवन में सुख - शांति व समृद्धि की प्रार्थना की।
भगवान […]
August 1, 2023 लाखों रुपए लेकर फर्जी मार्कशीट बनाकर देने वाले गिरोह का पर्दाफाश
दो आरोपी गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में फर्जी मार्कशीट जब्त।
इंदौर : फर्जी मार्कशीट बनाने […]
April 13, 2023 माफिया अतीक अहमद के बेटे सहित दो बदमाश एनकाउंटर में ढेर
यूपी एसटीएफ ने झांसी में मुठभेड़ में मार गिराया दोनों बदमाशों को।
उमेश पाल हत्याकांड […]
June 29, 2021 आईडीए के बजट में शहर के विकास का रोडमैप, पांच ब्रिज सहित कई विकास कार्यों को दिया जाएगा अंजाम
इंदौर : आईडीए बोर्ड ने वर्ष 2021-2022 का बजट पारित कर दिया है। 524 करोड़ रुपए के इस बजट […]