इंदौर : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी, तिलक नगर पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। पुलिस ने फरियादिया की शिकायत के 15 घंटे के अंदर किया आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस थाना तिलक नगर पर पीड़िता संगीता (परिवर्तित नाम ) ने आरोपी विकास पिता कमल पटेल उम्र 24 साल निवासी ग्राम अम्बामोलिया दूधिया थाना खुड़ेल जिला इन्दौर के खिलाफ शादी का झांसा देकर जबरजस्ती अवैध संबंध बनाने और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर आरोपी विकास के विरुद्ध अपराध क्रमांक -384/21 धारा 376 (2)n ,506 भादवि का पंजीवद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
महिला संबंधी गम्भीर अपराध होने से उक्त अपराध की विवेचना स्वयं थाना प्रभारी निरीक्षक मंजू यादव द्वारा की गई ।
थाना प्रभारी के निर्देशन में आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी के लिये टीम का गठन किया गया ।
इस बीच मुखविर से सूचना मिली की आरोपी साउथ तुकोगंज क्षेत्र में दिखाई दिया है। इसपर थाना प्रभारी ने टीम के प्रधान आरक्षक शिवरतन सिंह और प्रधान आरक्षक दिलीप के साथ पहुँचकर आरोपी विकास पिता कमल पटेल उम्र 24 साल निवासी ग्राम अम्बामोलिया दूधिया थाना खुड़ेल जिला इन्दौर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
Related Posts
December 13, 2022 अरुणाचल प्रदेश के तवांग में चीनी सैनिकों के साथ भारतीय सेना की झड़प
भारतीय सीमा में घुसपैठ का प्रयास कर रहे चीनी सैनिकों को भारतीय जवानों ने […]
March 17, 2022 होलकर राजपरिवार के सदस्यों की मौजूदगी में हुआ शाही होलिका दहन
इंदौर : होलकर रियासत काल से चली आ रही शाही होलिका दहन की परंपरा इस बार भी राजसी ठाठ- […]
September 28, 2019 बीजेपी के 14 मंडलों की 17 सौ से अधिक बूथ समितियों का निर्विरोध निर्वाचन इंदौर : भाजपा संगठन चुनाव में इंदौर नगर के 14 मंडलों की 1741 बूथ समितियों पर निर्विरोध […]
July 30, 2025 रूस में भूकंप के तगड़े झटके से हिली धरती
समुद्र में उठी ऊंची लहरें, पांच देशों में सुनामी का हाई अलर्ट।
रिक्टर स्केल पर 8.8 […]
September 3, 2021 भोपाल में वारदात कर फरार आरोपी को क्राइम ब्रांच ने दबोचा, चोरी का वाहन बरामद
इंदौर : भोपाल में वारदात कर, इंदौर शहर में फरारी काटने वाला शातिर लुटेरा क्राइम ब्रांच […]
May 28, 2020 कोरोना पर नहीं लग पा रही लगाम, 78 नए मरीज मिले..! इंदौर : कोरोना का संक्रमण फिलहाल थमता नहीं दिख रहा है। नए मरीज लगातार सामने आ रहे हैं और […]
November 9, 2024 प्रयागराज कुंभ में आरएसएस चलाएगा पर्यावरण संरक्षण अभियान
प्रयागराज कुंभ में जाएंगे, एक थाली एक थैला ले जाएंगे।
इंदौर : जनवरी माह 2025 में […]