इंदौर : पिछले तीन-चार दिनों से हो रही बेमौसम ओला वृष्टि एवं वर्षा के कारण इंदौर जिले के ईंट भट्टा उद्योग को करोड़ों का नुकसान हुआ है। म.प्र. ईंट निर्माता संघ ने राज्य शासन एवं जिला प्रशासन से इस नुकसान के लिए संबंधित ईंट भट्टा संचालकों को उचित मुआवजे, राहत एवं बैंकों से वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। अब तक जो नुकसान हुआ है, उसके कारण शहर में चल रहे अनेक बड़े प्रोजेक्ट ठप हो सकते हैं।
ईट निर्माता संघ के अध्यक्ष रमेश प्रजापति ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से रुक-रुककर हो रही बेमौसम बारिश एवं ओला वृष्टि के कारण ईंट भट्टों पर उत्पादन तो ठप हुआ ही, कच्ची तैयार ईंटों को पकाने के लिए रखे गए माल पर भी ओले बरस गए। इस कारण ईंट भट्टों के संचालकों को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। यहां काम करने वाले कुम्हार, हरिजन, और आदिवासी श्रमिकों के लिए भी दो जून रोटी के लाले पड़ गए हैं। अधिकांश ईट भट्टा संचालक निजी साहूकारों से मोटी ब्याज दरो पर पैसा लेकर अपना काम चलाते हैं, क्योंकि बैंकें इन्हें लोन नहीं देती। इस ओलावृष्टि के कारण हजारों मजदूर हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। इंदौर जिले की लगभग सभी ईंट निर्माण इकाईयां इस ओला वृष्टि से बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। राज्य के अन्य जिलों से भी इसी तरह के नुकसान की खबरे मिल रही हैं। इस प्राकृतिक आपदा के कारण शहर में चल रहे अनेक बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए ईंटों की सप्लाई मुश्किल हो जाएगी जिसका असर इन प्रोजेक्ट और विकास कार्यों की गति पर भी पड़ेगा।
Related Posts
November 23, 2021 गृहमंत्री मिश्रा से मिले मंत्री सिलावट, ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए समुचित संसाधन उपलब्ध कराने का किया अनुरोध
इंदौर : इंदौर में बढ़ते यातायात को देखते हुए आवश्यक संसाधन/बल की आवश्यकता और नवीन […]
March 13, 2024 इंदौर रेलवे स्टेशन से रेडियो टेस्टिंग मशीन चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार
स्टेशन के मुसाफिरखाने में सो रहे टेक्नीशियन का मशीन रखा बैग हुआ था चोरी।
17 लाख रुपए […]
December 21, 2021 2 लाख खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को उबारने का है लक्ष्य- केंद्रीय राज्यमंत्री पटेल
इंदौर : एक दिन पूर्व इंदौर प्रेस क्लब के प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए […]
December 14, 2021 21 वर्षीय हरनाज़ ने 21 साल बाद पुनः भारत को दिलाया मिस यूनिवर्स का ताज
नई दिल्ली : चंडीगढ़ निवासी मॉडल और एक्ट्रेस हरनाज संधू ने सोमवार को मिस यूनिवर्स 2021 का […]
April 15, 2021 कल्याण टोल समूह ने कोरोना मरीजों के लिए दो एम्बुलेंस वाहन मेडिकल कॉलेज को भेंट किए
इंदौर : कोरोना मरीजों को घर से अस्पताल और अस्पताल से घर तक आने-जाने में हो रही […]
March 30, 2022 सफलता उनके जीवन में आती है जिनकी आंखों में करुणा व हाथों में सेवा भाव हो- दीदी मां
इंदौर : बांटने में जो आनंद है, वह बटोरने में नहीं मिलता। जो बटोरा जाता है वह विषाद और […]
May 7, 2022 तेज धूप से पक्षियों को बचाने के लिए बच्चों ने किया घोंसलों का निर्माण
इंदौर : पक्षी संवर्धन, विकास और संरक्षण के लिए पर्यावरण में पक्षियों के रहने के स्थान […]