इंदौर : अयोध्या में बुधवार 5 अगस्त को राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर के भूमि पूजन समारोह के उपलक्ष्य में राज्य के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने अपने क्षेत्र और शहर के धर्मस्थलों पर पांच लाख लड्डू बांटने का संकल्प लिया है। सांवेर क्षेत्र के प्रभारी विधायक रमेश मेंदोला ने बताया कि इतनी बड़ी संख्या में लड्डू निर्माण का कार्य पालदा स्थित शिव महाराज के ‘संस्कार’ पर प्रारंभ हो चुका है। करीब 25 कारीगर और सहयोगी इन लड्डुओं के निर्माण में जुटे हैं। पांच लाख लड्डुओं के निर्माण के बाद इनके पैकिंग का काम भी यहीं होगा। मंगलवार 4 अगस्त की संध्या से इन लड्डुओं को वितरण स्थलों तक पहुंचाने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
आपको बता दें कि अयोध्या में रामजन्म भूमि विवाद के निपटारे के बाद 5 अगस्त को जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर के निर्माण की आधारशिला रखी जा रही है। समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी और संघ प्रमुख मोहन भागवत भी शिरकत करेंगे।
Related Posts
January 23, 2024 इंदौर में भी छाया रहा राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का उल्लास
समूचा शहर भगवा झंडों, पताकाओं से पटा।
जगह - जगह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का बड़ी […]
January 28, 2022 अगले दो- तीन दिनों तक जारी रहेगी शीतलहर, बढ़ सकता है हार्ट अटैक का खतरा
भोपाल : मध्य प्रदेश के 16 जिलों में शीतलहर के कारण स्वस्थ नागरिकों में भी हार्ट अटैक का […]
July 9, 2025 जियो से जुड़ी केयरएक्सपर्ट ने मिश्र की कंपनी के साथ किया करार
केयरएक्सपर्ट 6 देशों के 500 से अधिक अस्पतालों और संस्थाओं को अपनी सेवाएं दे रहा […]
January 11, 2021 लंबे समय बाद कोरोना संक्रमण से नहीं हुई कोई मौत, सौ से कम दर्ज हुए संक्रमित मामले
इंदौर : कोरोना संक्रमण पर इंदौर जिले में अब काफी हद तक काबू पा लिया गया है। रविवार को […]
March 1, 2022 तेजाजी नगर पुलिस की गिरफ्त में आया वाहन चोर, 4 दुपहिया वाहन बरामद
इंदौर : शैक्षणिक संस्थान से गाडी चुराने वाले बदमाश को तेजाजीनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया […]
March 16, 2021 कांग्रेस के मंडलम अध्यक्षों की बैठक में निगम चुनाव को लेकर किया गया विचार मंथन
इंदौर : शहर काँग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल के नेतृत्व में शहर के मंडलम अध्यक्षो की बैठक […]
August 13, 2024 करोड़ों रुपए मूल्य की सरकारी जमीन से हटाया गया अवैध कब्जा
इंदौर : जिले में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध कलेक्टर आशीष सिंह के […]