भोपाल : मप्र में 28 सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान का दौर जारी है। मतदान को लेकर अधिकांश सीटों पर मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अब तक 28 सीटों पर औसत 57.09 फीसदी मतदान हो चुका था। सर्वाधिक 80.49 फीसदी मतदान आगर में दर्ज हुआ है वहीं सबसे कम ग्वालियर ईस्ट में 35.23 फीसदी दर्ज किया गया। छुटपुट घटनाओं को लेकर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है।
सांवेर में जोरदार मतदान।
इंदौर जिले की सांवेर विधानसभा सीट पर मतदान को लेकर भारी उत्साह दिखाई दे रहा है। दिन चढ़ने के साथ ही लोग घरों से निकलकर मतदान करने पहुंचने लगे। इससे मतदान में तेजी आई।प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर तक सांवेर में 63.74 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। कई मतदान केंद्रों पर मतदान के लिए लोग कतार में खड़े हैं।
अन्य सीटों पर मतदान का प्रतिशत।
उपचुनाव वाली अन्य सीटों पर अभी तक मतदान का प्रतिशत ये रहा :-
जौरा 55, सुमावली 34.06, मुरैना 45.20, दिमनी 39.98, अम्बाह 44.01, मेहगांव 50.27, गोहद 44.64, ग्वालियर 37.82, ग्वालियर ईस्ट 35.23, डबरा 49.20, भांडेर 42.36, करेरा 50.40, पोहरी 52.47, बमोरी 55.09, अशोक नगर 59.30,
मुंगावली 46.79, सुरखी 46, मलहरा 60.64, अनूपपुर 54.79, सांची 40.32, ब्यावरा 57.37, आगर 80.49, हाटपिपल्या 63.64, मांधाता 56.65, नेपानगर 47.60, बदनावर 72.36 और सुवासरा में 70.97 फीसदी मतदान हुआ।
Related Posts
September 17, 2022 नए फार्मेसी कॉलेज खोलने पर लगाए गए बैन को सुप्रीम कोर्ट ने ठहराया असंवैधानिक
विभागीय निर्देशों के द्वारा नहीं लगाई जा सकती रोक।
नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट के […]
January 9, 2022 प्रदेश की आधी आबादी के साथ धोखाधड़ी के लिए माफी मांगे कांग्रेस- बीजेपी ने की मांग
इंदौर : पिछड़ा वर्ग आरक्षण को लेकर कांग्रेस द्वारा अदालत का दरवाजा खटखटाए जाने से प्रदेश […]
August 4, 2020 AppCoins Price Prediction up to $0 012029 by 2025 APPC Forecast 2023 2030 Investors who recognized the potential of AppCoins early on have witnessed remarkable […]
March 24, 2025 घोर माओवादियों के प्रभाव में हैं राहुल गांधी
कर्नाटक सरकार का मुस्लिम आरक्षण का फैसला है असंवैधानिक।
पत्रकारों से चर्चा में बोले […]
October 14, 2021 सयाजी चौराहा पेट्रोल पंप पर स्थापित की गई ‘नेकी की दीवार’, जरूरतमंद मुफ्त में ले जा सकेंगे कपड़े व अन्य सामग्री
इंदौर : विजय नगर,स्कीम नम्बर 54-74 इलाके में जरूरतमंदों की मदद करने के लिहाज़ से 'नेकी […]
November 23, 2022 प्रवासी भारतीय सम्मेलन और इन्वेस्टर्स समिट मप्र व इंदौर की ब्रांडिंग के माध्यम बनें
इंदौर के नागरिकों की सहभागिता से अविस्मरणीय होगा आयोजन।
प्रवासी भारतीय सम्मेलन और […]
October 23, 2022 नौटंकीबाज हैं राहुल, कांग्रेस के रिमोट चलित अध्यक्ष हैं खड़गे – विजयवर्गीय
इंदौर : बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने रविवार को मीडियाकर्मियों से […]