एसपीसी कैडेट्स को पुलिस की कार्यप्रणाली व ट्रैफिक नियमों से कराया गया अवगत

  
Last Updated:  September 19, 2021 " 01:56 pm"

इंदौर : स्टूडेंट- पुलिस कैडेट्स योजना के तहत विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण के माध्यम से बच्चों को जीवन के हर क्षेत्र से अवगत करवाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत बच्चों ने पुलिस चौकी, रेल थाना एवं व्ही केयर फ़ॉर यू शाखा का भ्रमण किया और पुलिस की कार्यप्रणाली देखा व समझा। कैडेट्स ने स्वच्छता विषय पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सभी को स्वच्छता का पाठ पढाया। सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात हेतु, सडक सुरक्षा-जीवन रक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय पर ट्रेफिक पुलिस ने बच्चों को जानकारी दी।
वर्तमान समय की आधुनिक तकनीक से रूबरू होने हेतु, MAAC एकेडमी में भ्रमण कर बच्चों ने महत्वपूर्ण तकनीकी बातें भी सीखीं।

दरअसल, स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना की नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) इंदौर मनीषा पाठक सोनी हैं। उनके मार्गदर्शन में एसपीसी कैडेट्स के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर, बच्चों को एसपीसी योजना का उद्देश्य, इसका महत्व व लाभ तथा क्रियान्वयन के तहत महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदाय की जा रही हैं। इसी अनुक्रम में 17 एवं 18 सितंबर को शासकीय हाई स्कूल अरण्य नगर एवं शासकीय हा.से. स्कूल बजरंग नगर में उप निरीक्षक शिवम ठक्कर द्वारा बच्चों को एसपीसी योजना एवं पुलिस संगठन के बारे में बड़े ही रोचक तरीके से जानकारी दी गयी। सहायक उप निरीक्षक गयेन्द्र यादव ने बच्चों को योगाभ्यास करवाया। स्कूल के नोडल शिक्षकों की उपस्थिति में बच्चों ने स्कूल परिसर में स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान भी चलाया।
इसी प्रकार शासकिय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भागीरथपुरा के बच्चों को निरीक्षक राधा जामोद एवं प्राचार्य छाया पंवार व टीम द्वारा पुलिस चौकी भागीरथपुरा का भ्रमण कराया गया। चौकी प्रभारी राहुल काले ने बच्चों को पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराया और उन्हें प्राथमिक कानूनी प्रावधानों की सामान्य जानकारी दी। इस दौरान छात्रों द्वारा पूछे गये सवालों का समाधान करतें हुए उनकी जिज्ञासा को भी शांत भी किया गया। इसके बाद भागीरथपुरा के एस.पी.सी. कैडेट्स द्वारा स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत मिशन को ध्यान में रखते हुए स्वच्छता अभियान विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर आम नागरिकों को स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता का महत्व बताया गया।
इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मूसाखेड़ी में यातायात पुलिस के सिपाही सुमंत सिंह कछावा ने सुरक्षित यातायात एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर महत्वपूर्ण जानकारियां विद्यार्थियों को दी।
निरीक्षक राधा जामोद एवं उप निरीक्षक शिवम ठक्कर द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मूसाखेड़ी की नोडल शिक्षिका राशि परिहार के साथ उनके स्कूल के एसपीसी कैडेट्स को पुलिस संगठन से परिचय करवाने हेतु रेल्वे पुलिस थाना इंदौर एवं डीआईजी ऑफिस स्थित व्ही.केयर.फोर.यू. शाखा का भ्रमण करवाया गया। इस दौरान रेल पुलिस थाना इंदौर के स्टाफ ने उन्हें रेल्वे पुलिस द्वारा की जाने वाली कार्रवाई से अवगत करवाया। वहीं व्ही.केयर.फोर.यू. शाखा प्रभारी निरीक्षक अनिता देयरवाल ने महिला अपराधों की जानकारी देते हुए, वर्तमान समय में सोशल मीडिया व फोन पर बच्चियों/महिलाओं के विरूद्ध किस प्रकार की प्रताड़ना आदि की जाती है बताया और हमें इससे कैसे बचना व क्या कार्रवाई करना है इसकी प्राथमिक जानकारी से अवगत करवाया।
बच्चों को आधुनिक समय का तकनीकी ज्ञान भी रहें और वह समय के साथ इनमें तकनीकी रूप से दक्ष रहें इसी को ध्यान रखते हुए, बच्चों को माया एकेडमी ऑफ एडवांस सिनेमेटिक्स (MAAC) का भ्रमण करवा कर, उन्हें कम्प्यूटर क्षेत्र में चल रहीं और आनें वाली नई-नई टेक्नोलॉजी के बारें में भी बताया गया।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *