अटलजी का व्यक्तित्व और कृतित्व हम सब के लिए प्रेरणादायी – रणदिवे

  
Last Updated:  December 26, 2022 " 03:32 pm"

नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात।

इंदौर : पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. अटलबिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस बीजेपी ने सुशासन दिवस के रूप में सभी बूथों पर मनाया। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्व. अटलजी को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने वार्ड क्रमांक 43 के बूथ क्रमांक 164 पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर स्व. अटलजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और स्वच्छताकर्मियों व केंद्र एवम राज्य सरकार की योजनाओं के हितग्राहियों को सम्मानित किया।

प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कार्यक्रम स्थल पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ’मन की बात‘ रेडियो कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं के साथ सुना।

अटलजी की जयंती पर नगर के सभी बूथों पर व्याख्यान, अटलजी के जीवन पर संगोष्ठियां और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।

सुशासन स्थापित करने में अटलजी का योगदान अहम।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि स्वर्गीय अटल जी ने राष्ट्र के पुनर्निर्माण और हर वर्ग के उत्थान के लिए कई अभिनव कार्य किए।
सशक्त राष्ट्र के निर्माण और देश में सुशासन स्थापित करने में अटल जी का कृतित्व और व्यक्तित्व हम सभी के लिए प्रेरणादायी है।

भारतीय संस्कृति व संस्कार के प्रतीक थे अटल जी।

प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने कहा कि अटल जी भारतीय संस्कृति और संस्कार के प्रतीक थे। उनके असंख्य गुणों में से यदि हम एक गुण भी ग्रहण कर लें तो हमारा जीवन सार्थक होगा।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णमुरारी मोघे,विधायक महेंद्र हार्डिया,वार्ड के पार्षद,पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *