बीजेपी का दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग प्रारम्भ

  
Last Updated:  December 19, 2020 " 11:27 pm"

इंदौर : भाजपा संगठन द्वारा तय सभी मंडलों में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग होना है। शनिवार को विधानसभा महू के डॉ. भीमराव अम्बेडकर मंडल(कोदरिया), के.जी. माहेश्वरी मंडल(महूनगर), शहीद ट्ंटयामामा मंडल(सिमरोल), भेरूलाल पाटीदार मंडल (महूगांव) एवं राऊ विधानसभा के राऊ मंडल में प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ हुआ।
पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश सोनकर, जिला प्रशिक्षण प्रभारी सुभाष चौधरी और व्यवस्था प्रभारी उमराव सिंह मौर्य ने बताया कि दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण के सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक 5 सत्र संपन्न हुए। डॉ. भीमराव अम्बेडकर मंडल(कोदरिया), में प्रथम सत्र में हमारा विचार परिवार विषय पर राधेश्याम यादव ने, द्वितीय सत्र में भाजपा का इतिहास एवं विकास विषय पर देवराजसिंह परिहार तृतीय सत्र में भाजपा एवं हमारा दायित्व विषय पर प्रेमनारायण पटेल, चतुर्थ सत्र विषय पर भाजपा की वैचारिक मुख्यधारा-हमारी विचारधारा विषय पर अरूण जोशी, पंचम सत्र में व्यक्तित्व विकास विषय पर शेखर बुन्देला ने प्रशिक्षण दिया।
के.जी. माहेश्वरी मंडल(महूनगर) में प्रथम सत्र में व्यक्तित्व विकास विषय पर शेखर बुन्देला ने, द्वितीय सत्र में भाजपा एवं हमारा दायित्व विषय पर प्रेमनारायण पटेल, तृतीय सत्र में भाजपा का इतिहास एवं विकास विषय पर देवराजसिंह परिहार, चतुर्थ सत्र में सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग विषय पर सागर कसेरा, पंचम सत्र में भाजपा की वैचारिक मुख्यधारा-हमारी विचारधारा विषय पर नारायण पटेल ने प्रशिक्षण दिया।
शहीद ट्ंटयामामा मंडल(सिमरोल) में प्रथम सत्र में प्रदेश भाजपा सरकार की उपलब्धियां विषय पर रवि रावलिया, द्वितीय सत्र में भाजपा की वैचारिक मुख्यधारा-हमारी विचारधारा विषय पर अरूण जोशी, तृतीय सत्र में हमारी कार्यपद्धति एवं संगठन संरचना में हमारी भूमिका विषय पर नारायण पटेल, चतुर्थ सत्र व्यक्तित्व विकास विषय पर राजेश अग्रवाल, पंचम सत्र में भाजपा एवं हमारा दायित्व विषय पर प्रेमनारायण पटेल ने प्रशिक्षण दिया।
भेरूलाल पाटीदार मंडल (महूगांव) में प्रथम सत्र में हमारा विचार परिवार विषय पर सतीश कौशल, द्वितीय सत्र में भाजपा एवं हमारा दायित्व विषय पर प्रेमनारायण पटेल, तृतीय सत्र में प्रदेश भाजपा सरकार की उपलब्धियां विषय पर कंचनसिंह चौहान, चतुर्थ सत्र भाजपा का इतिहास एवं विकास विषय पर मोहन राठौर पंचम सत्र में व्यक्तित्व विकास विषय पर शेखर बुन्देला ने प्रशिक्षण दिया।
प्रशिक्षण वर्ग के प्रारंभ में भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन किया गया। तत्पश्चात वर्ग गीत उपस्थित सभी अपेक्षित कार्यकर्ताआें को सुनाया गया।
प्रशिक्षण वर्ग में जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर, केबिनेट मंत्री उषा ठाकुर, प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार, प्रदेश उपाध्यक्ष, जीतू जिराती, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक सोमानी, विष्णुप्रसाद शुक्ला, मुकेश जरिया, मनोज पाटीदार, अनिल पाटीदार, पीयूष अग्रवाल, सुनील गेहलोत, रायबहादूरसिंह तंवर सहित मंडल में निवासरत प्रदेश व नगर के पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी व कार्यसमिति सदस्य, ग्राम संयोजक, मंडल के मोर्चा अध्यक्ष/महामंत्री, प्रकोष्ठ के प्रदेश संयेजक, सह संयोजक, जनप्रतिनिधि सहित अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *