क्षेत्र क्रमांक 05 की वाल्मीकि बस्तियों में बीजेपी प्रत्याशी हार्डिया का भव्य स्वागत

  
Last Updated:  November 9, 2023 " 06:57 pm"

इंदौर : क्षेत्र क्रमांक 05 के भाजपा प्रत्याशी महेंद्र हार्डिया का जनसंपर्क जोर – शोर से जारी है।वार्ड 44 के जगजीवन राम नगर में जनसंपर्क के दौरान वाल्मीकि समाज की महिला सफाईकर्मियों ने महेन्द्र हार्डिया का स्वागत करते हुए जीत का आशीर्वाद दिया। दिया। महेंद्र हार्डिया का ब्राह्मण समाज, अहिरवार समाज के मंचों से भी भव्य स्वागत किया गया। कन्नू पटेल की चाल में मराठी समाज के लोगों ने महेन्द्र हार्डिया का हार – फूलों की वर्षा से भव्य स्वागत किया। संपूर्ण सोमनाथ की चाल में भी हार्डिया का भव्य स्वागत किया गया आय सेक्टर एलआयजी कॉलोनी के हनुमान चौक की सभी बिल्डिंगों से भी रहवासियों ने पुष्प वर्षा कर महेंद्र हार्डिया का भव्य स्वागत किया। हरिजन बस्ती में वाल्मीकि समाज द्वारा साफा पगडी पहनाकर हार्डिया का सम्मान किया गया! एलआयजी कॉलोनी इंदिरा चौक आय सेक्टर में महेंद्र हार्डिया को फलों से तौला गया! नादिया नगर में जगह-जगह मंचों से पुष्प वर्षा कर हार्डिया को जीत का भरोसा दिलाया गया। बस्ती सेठी नगर सेठी संबध नगर में गली गली में मंचों से फूलों की वर्षा कर महेंद्र हार्डिया का भावभीना स्वागत किया गया। सघन बस्ती नया बसेरा में भी घर ह घर हार्डिया ने दस्तक दी। महिलाओं ने आरती उतारकर हार्डिया का अभिवादन किया। जनसंपर्क का समापन छोटी खजरानी की गलियों में जनसंपर्क के साथ हुआ। महिलाओं ने आरती उतारकर महेंद्र हार्डिया का स्वागत किया। जनसंपर्क में मुख्य रूप से चुनाव संचालक मुकेश राजावत, प्रभारी होलास राय सोनी, चुनाव संयोजक रमेश भारद्वाज, जनसंपर्क प्रभारी अजित रघुवंशी,पार्षद निशा रूपेश देवलिया, रूपेश देवलिया,मीडिया प्रभारी संजय इंगले, दिलीप शर्मा, प्रभारी महेन्द्र पहाडिया, वार्ड संयोजक रजत बोरासी,गजराज सिंह सोलंकी,प्रेम सिंह सोलंकी,जगदीश देवलिया, सत्येन्द्र चौहान, शिवेंद्र चौहन, उदय पंवार, मुकेश चौहान, अनिल कुशवाह, सुमित कुशवाह, यशपाल ठाकुर, गोलू पटेबाज, बुलबुल वर्मा, आकाश नायक, युवराज राजपूत, कार्तिक सेठ, नमन दूबे, संजू लव्हाणे, गीता राजपूत, कपिल कार्डिले, अरविंद सावडेकर, गोलू कुशवाह, अजय यादव, सतीश देवलिया, गुड्डू दुबे, फारूख मोहम्मद, संतोष यादव, आनंद वर्मा, सुनिल शरद, सरदार सिंह महेश सोलंकी, कैलाश चौहान, सुरेश मकवाना, रंजीत सोलंकी, आर्यन लव्हाणे, अक्षय चौधरी, दिपक शर्मा अजय बोरकर, अमन कुशवाह,वार्ड के भाजपा के बुथ अध्यक्ष,महामंत्री, बी एल ए 2और पन्ना प्रमुखों की मौजूदगी में महेंद्र हार्डिया का वार्ड 44 मे भव्य स्वागत किया गया।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *