इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने रेलमंत्री को चिट्ठी लिखकर इंदौर से कुछ ट्रेनें चलाने की मांग की है ताकि यहां फंसे हुए मजदूरों, छात्रों और आम यात्रियों को उनके घर पहुंचाया जा सकें।
पटना, कोलकाता और त्रिवेंद्रम के लिए चलाएं ट्रेन।
सांसद शंकर लालवानी ने इंदौर से हावड़ा, इंदौर से पटना और इंदौर से त्रिवेंद्रम के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की है ताकि लॉकडाउन के कारण इंदौर में फंसे लोगों को उनके गृहनगर पहुंचाया जा सकें। साथ ही इन ट्रेनों को वापिस इंदौर तक चलाने के लिए भी मांग की गई है ताकि इंदौर आना चाह रहे यात्रियों को सुविधा मिल सकें।
घर लौटना चाहते हैं छात्र, मजदूर व आम यात्री।
सांसद ने कहा कि इंदौर बड़ा एजुकेशन और बिज़नेस हब है। इसलिए लॉकडाउन की वजह से काफी छात्र और आम यात्री यहां रुके हुए हैं। साथ ही पीथमपुर, देवास और सांवेर रोड के इंडस्ट्रियल एरिया में कई मजदूर काम करते हैं, वे भी घर लौटना चाहते हैं। कई मजदूर पैदल या अन्य साधनों से जा रहे हैं और दुर्घटनाओं का शिकार भी हुए हैं।
ऐसे में विभिन्न जगहों के लिए ट्रेन चलाना ज़रुरी हो गया है।
सांसद ने कहा कि आसपास के इलाकों में रहने वालों के लिए बस चलाने पर भी सहमति बनी है। इस बारे में गाइडलाइन जारी करेंगे।
Related Posts
July 18, 2017 जिस कर्ज में पिता ने खाया था जहर, उसी से परेशान होकर बेटे ने भी दी जान - मुख्यमन्त्री शिवराज सिंह के विधानसभा का रहने वाला है मृतक […]
February 17, 2019 शहीद जवानों के परिवारों की मदद के लिए आगे आई बीजेपी इंदौर: बीजेपी के चिमनबाग मैदान पर आयोजित इंदौर लोकसभा क्षेत्र के पालक- संयोजक सम्मेलन पर […]
October 22, 2022 राजवाड़ा की ओर जानेवाला मार्ग वाहनों के लिए बंद किए जाने पर भड़के व्यापारी
धरना - प्रदर्शन कर जताया आक्रोश।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अपनी परेशानी से कराया […]
August 7, 2023 महर्षि वेदव्यास ने किया था पुराणों का संकलन : वेदमूर्ति धनंजय शास्त्री
इंदौर :पुराणों का संकलन 5125 वर्ष पुराना है, जिसे महर्षि वेदव्यास ने संकलित किया था । […]
January 6, 2021 विमानतल पर अंतरराष्ट्रीय कार्गो हब का सीएम ने किया लोकार्पण
इंदौर : शहर व देवास, पीथमपुर के उद्योगों के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को नई […]
May 1, 2024 कांग्रेस की नाकामी को बीजेपी विरुद्ध मीडिया और जनता की लड़ाई बताने पर पटवारी को पड़ी लताड़
प्रेस क्लब अध्यक्ष ने जीतू पटवारी को दी नसीहत।
अपनी असफलता का ठीकरा मीडिया और जनता […]
May 20, 2021 पीएम मोदी ने चक्रवात ताऊते में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद का किया ऐलान
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवाती तूफान ताउते से प्रभावित गुजरात को तात्काल […]