इंदौर : इंदौर में कोरोना टीकाकरण अभियान अब तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों के संयुक्त प्रयासों से कोरोना टीकाकरण के प्रति लोगों में जागरूकता आई है। यही कारण है कि बड़ी संख्या में लोग टीका लगवाने पहुंच रहे हैं। शनिवार को कुल 75 हजार लोगों ने कोविड का टीका लगवाया। टीकाकृत किए गए लोगों में सबसे अधिक संख्या 18 से 44 उम्र के लाभार्थियों कि रही। इस आयु वर्ग के कुल 66 हजार 610 व्यक्तियों ने कोरोना का टीका लगवाया। जिले में अभी तक 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 4 लाख 89 हजार 36 व्यक्तियों को वैक्सीन के डोज लग चुके हैं।
13 लाख से अधिक का हुआ टीकाकरण।
जिले में टीकाकरण अभियान के अंतर्गत अभी तक कुल 13 लाख 85 हजार 884 नागरिकों का टीकाकरण किया जा चुका है। इंदौर पूरे प्रदेश में सबसे अधिक संख्या में नागरिकों को वैक्सीन लगाकर प्रथम स्थान पर है।
Related Posts
October 1, 2021 तूने जीवनदान दिया, तू ही पार लगाएगा..
मैं मिट्टी की काया’पाँच तत्व मिलाकर,मालिक तूने इसे बनाया।अग्नि से क्रोधित हो जाती,पानी […]
August 2, 2021 प्री स्लॉट बुकिंग के जरिए 2 अगस्त को लगाए जाएंगे 43 हजार डोज
इंदौर : जिले में सोमवार 2 अगस्त 2021 को कोविशील्ड का प्रथम एवं द्वितीय डोज और कोवैक्सीन […]
January 27, 2024 एयरपोर्ट थाने से बांगड़दा तक सड़क निर्माण के साथ चौड़ीकरण को लेकर होगा सर्वे
महापौर भार्गव ने मौके पर निरीक्षण के बाद निगम अधिकारियों को दिए निर्देश।
इंदौर : […]
February 15, 2022 पुलवामा के शहीदों की याद में हवन में समर्पित की गई आहुतियां
इंदौर : तीन वर्ष पूर्व 14 फरवरी को पुलवामा हमले में शहीद हुए देश के 40 से अधिक जाबांज […]
January 5, 2025 गुरु अरदास में शामिल हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव
गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर दूध तलाई गुरुद्वारा में दो दिवसीय […]
November 20, 2024 दिल्ली के सराय काले खां चौक का नाम बदला, अब बिरसा मुंडा होगा चौक का नाम
नई दिल्ली : गुलामी के प्रतीक चिन्ह और नाम हटाने की कवायद वर्तमान बीजेपी शासित केंद्र […]
August 25, 2019 अरुण जेटली के निधन पर बीजेपी नेताओं ने जताया शोक इंदौर : बीजेपी के वरिष्ठ नेता, पूर्व केन्द्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली के निधन पर पार्टी […]