इंदौर : अपने ही पिता की हत्या करने वाले हैवान पुत्र को 24 घण्टे के अंदर पुलिस थाना एम. जी. रोड ने गिरफ्तार कर लिया आरोपी ने शराब पीने को लेकर हुए मामूली विवाद में अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया था।
इंदौर : पुलिस थाना एमजी रोड पर दिनांक 12.03.2023 को फरियादिया श्रीमती निशा पति सुनील जगताप ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि, उनके बेटे हितेश जगताप व्दारा शराब पीने को लेकर हुए विवाद मे अपने पिता सुनील जगताप की लात- घूंसों से पिटाई करने के साथ ईंट मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया था जिस पर थाना एम. जी. रोड इन्दौर पर अपराध धारा 307,323 भादवि का दर्ज किया गया था। ईलाज के दौरान सुनील जगताप की मृत्यु हो गई, जिस पर बाद प्रकरण में धारा 302 भादवि का ईजाफा किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस पार्टी आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगाई गई। इस बीच मुखबिर की सूचना पर आरोपी हितेश पिता सुनील जगताप को पुलिस थाना एम. जी. रोड की टीम द्वारा 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
आरोपी को पकड़ने में थाना प्रभारी संतोष सिंह यादव, उनि नरेन्द्र सिंह जादौन, प्रआर 2454 सुरेश व प्रआर 1480 मुकेश, आर 3933 राजेन्द्र व आर 473 कमलेश की अहम भूमिका रही ।
Related Posts
May 6, 2020 37 फीसदी से अधिक मरीजों ने कोरोना के खिलाफ जीती जंग..! इंदौर : जिले में समुचित इलाज और मनोबल के सहारे कोरोना को पराजित कर मरीजों को डिस्चार्ज […]
May 8, 2024 आईपीएल क्रिकेट मैच का ऑनलाइन सट्टा पकड़ाया, 08 आरोपी गिरफ्तार
बड़ी संख्या में मोबाइल, लैपटॉप,टैबलेट व 90 हजार रुपए नकदी सहित अन्य सामग्री की गई जब्त […]
November 20, 2019 अग्र मिलन कपल्स ग्रुप ने सजाया खाटू श्याम का दरबार इंदौर : संस्था अग्र मिलन कपल्स ग्रुप ने खाटू श्याम का दरबार सजाया। एक रिसोर्ट परिसर में […]
December 17, 2020 किसान सम्मेलन में बोले बीजेपी नेता, किसानों में भ्रम पैदा करने का काम कर रही है कांग्रेस
इंदौर : नए कृषि बिलों के लाभों बारे में किसानो को अवगत कराने के लिए बीजेपी मप्र में […]
April 27, 2022 आईपीएल का ऑनलाइन सट्टा चला रहा आरोपी गिरफ्तार, सट्टे में प्रयुक्त उपकरण जब्त
इंदौर : ऑनलाइन IPL क्रिकेट मैच का सट्टा चलाने वाले आरोपी को क्राइम ब्राँच इंदौर ने […]
November 21, 2022 सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में गंभीरता बरतें अधिकारी
लापरवाही तथा उदासीनता बरतने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के विरूद्ध कार्रवाई की […]
December 27, 2022 प्रवासी सम्मेलन और इन्वेस्टर्स समिट के आयोजनों में भी इंदौर बनेगा नंबर वन – सीएम शिवराज
इन्वेस्टर्स समिट पूरे शहर और समाज की सहभागिता का आयोजन बनेगा - विदेश राज्य मंत्री […]