इंदौर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज और एमवाय अस्पताल के संयुक्त बैनर तले विश्व लिवर दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजय दीक्षित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे।अध्यक्षता एमवायएच अधीक्षक डॉ. पीएस ठाकुर ने की।
इस मौके पर एमजीएम मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ. वीपी पांडे ने लिवर सम्बन्धी बीमारियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लिवर से जुडी बीमारियों के लक्षण,कारण व बचाव पर प्रकाश डालने के साथ उनके उपचार से भी अवगत कराया। डॉ. अमित अग्रवाल ने हेपेटाइटिस कंट्रोल प्रोग्राम के बारे में जानकारी दी। डॉ. अतुल शेंडे ने नॉन एल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज के बारे में बताते हुए खानपान, बदलती जीवन शैली और इलाज से उपस्थित मरीजों व उनके परिजनों को अवगत कराया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. संजय दीक्षित और अध्यक्षता कर रहे डॉ. पीएस ठाकुर ने भी अपने विचार रखते हुए लिवर से जुड़ी बीमारियों के समय रहते निदान पर जोर दिया।
इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के छात्र, नर्सिंग छात्राएं, व अन्य स्टॉफ कर्मचारी भी मौजूद रहे।
Related Posts
November 30, 2021 सायबर सुरक्षा से जुड़े कार्यक्रम में शिक्षकों को किया जा रहा प्रशिक्षित
इंदौर : डॉ. वरुण कपूर, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आरएपीटीसी, इंदौर द्वारा साइबर सुरक्षा […]
April 8, 2021 डॉक्टर की सलाह पर ही सिटी स्कैन कराए कोरोना मरीज, उपलब्ध संसाधनों का करें बेहतर उपयोग, परिचर्चा में बोले विशेषज्ञ
इंदौर : कोविड संक्रमित मरीज अपनी मर्जी से सीटी स्कैन ना कराएं, इससे उत्पन्न होने वाला […]
March 15, 2021 गोबर के कंडों से होलिका दहन करेगा अग्रवाल समाज
इंदौर : अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति ने इस बार होलिका दहन पर पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प […]
December 21, 2020 21 वर्ष से कम उम्र के युवाओं को नहीं मिलेगा पब और बार में प्रवेश, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
शर्तों का उल्लंघन करने पर लायसेंस निरस्त करने के साथ पब ,बार सील होंगे।
कलेक्टर ने […]
July 18, 2023 मध्यप्रदेश के 15 जिला कलेक्टर सम्मानित होने पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई
कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट के साथियों को भू अभिलेख […]
January 4, 2023 निर्मला देवी पाठक सर्वश्रेष्ठ यातायात प्रबंधन मित्र पुरस्कार से नवाजी गई कुसुम नवाल
यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा श्रीमती नवाल को 51 हजार रुपए, सम्मान पत्र व पुष्प गुच्छ […]
February 14, 2023 शिवनारायण मिस्टर प्रेस्टीज और सिया मिस प्रेस्टीज के खिताब से सम्मानित
प्रेस्टीज स्कूल में फेयरवेल सेरेमनी का हुआ आयोजन।
इंदौर : प्रेस्टीज पब्लिक स्कूल में […]