इंदौर : लगता है कोरोना वायरस ने इंदौर से अपना बोरिया बिस्तर समेट लिया है और वह जल्दी ही यहां से रुखसत होने की तैयारी में है। जिसतरह से कोरोना के आंकड़ों में कमीं आई है, उससे तो यही प्रतीत होता है।रविवार को तो कोरोना के नए मामले कुल टेस्टिंग के करीब आधा फीसदी दर्ज किए गए वहीं लगातार तीसरे दिन कोरोना से कोई मौत नहीं हुई। जितने नए संक्रमित मिले उससे पांच गुना ज्यादा कोरोना को मात देकर घर लौटे।
केवल 20 नए संक्रमित मिले।
रविवार 24 जनवरी को 1706 सैम्पल लिए गए। रेपिड एंटीजन मिलाकर 3128 सैम्पलों की टेस्टिंग की गई। 3097 निगेटिव पाए गए। केवल 20 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 7 रिपीट पॉजिटिव निकले जबकि 4 सैम्पल खारिज किए गए। आज दिनांक तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो कुल 762408 सैम्पलों की अब तक जांच की गई है। इनमें कुल 57315 सैम्पल पॉजिटिव पाए गए। हालांकि 97 फीसदी से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं।
103 मरीज किए गए डिस्चार्ज।
रविवार को कोविड अस्पतालों से 103 मरीज ठीक होने पर डिस्चार्ज किए गए। इन्हें फिलहाल सिर्फ 671 मरीज उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती हैं।55720 मरीज कोरोना को हराकर अपनी दिनचर्या में व्यस्त हो गए हैं।
Related Posts
July 27, 2022 हातोद का पटवारी जमीन नामांतरण के बदले रिश्वत लेते गिरफ्तार
इंदौर : लोकायुक्त की टीम ने हातोद के पटवारी दीपक मिश्रा को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों […]
May 8, 2023 विधायक ट्रॉफी क्रिकेट स्पर्धा में दर्शकों को मिल रहा आईपीएल जैसा आनंद
एक मैच में बल्लेबाज ने 23 गेंदों में बनाएं 91 रन।
इंदौर : विधायक संजय शुक्ला के […]
November 30, 2020 कोरोना का प्रकोप जारी, लगातार आठवे दिन मिले 5 सौ से ज्यादा नए संक्रमित मरीज
इंदौर : लगातार आठवे दिन इंदौर में 5 सौ से ज्यादा नए संक्रमित मरीज पाए गए हैं। बीते आठ […]
February 22, 2021 माता की चौकी से हुआ भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का समापन
इन्दौर : रविवार रात चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है…। आज तेरा जगराता माता…, […]
March 25, 2025 सानंद न्यास के बा श्री काले स्मृति युवा पुरस्कार से सम्मानित होंगे सोहम पटवर्धन
इन्दौर : सानंद न्यास के उपक्रम फुलोरा के अंतर्गत दिनांक 30 मार्च 2025, रविवार को गुड़ी […]
November 1, 2018 महिलाओं के खिलाफ शिवराज सरकार में बढ़े हैं अपराध- खुशबू हिंदी के साथ साउथ की फिल्मों की स्टार कलाकार रही खुशबू एक अच्छी राजनेता भी हैं। गुरुवार […]
October 27, 2023 इंदौर का विधानसभा क्षेत्र 02 विकास के मामले में है प्रदेश में नंबर वन : मेंदोला
विधानसभा 2 के भाजपा प्रत्याशी रमेश मेंदोला ने खेड़ापति हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर […]