एक ही उम्मीदवार के दो जगह चुनाव लड़ने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त…
Last Updated: December 12, 2017 " 10:35 am"
याचिका को लेकर नोटिस किया जारी… अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल से मामले में मांगी राय… दो जगह से चुनाव लड़ने पर एससी सख्त
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और चुनाव आयोग को एक ही उम्मीदवार द्वारा 2 जगह चुनाव लड़ने से संबंधित याचिका को लेकर नोटिस भेजा। दो जगहों से चुनाव लड़ने की छूट को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को याचिका की कॉपी अटार्नी जनरल को सौंपने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने अटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल से मामले में राय मांगी।