इन्दौर : सानंद न्यास के पांच दर्शक समूहों के लिए सई परांजपे लिखित नाटक ‘इवलेसे रोप’ का मंचन शनिवार 8 जून 2024 से स्थानीय यू. सी. सी. ऑडिटोरियम (देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, खंडवा रोड, इंदौर) में होगा।
सानंद न्यास के अध्यक्ष श्रीनिवास कुटुंबळे एवं मानद् सचिव जयंत भिसे ने बताया कि मुंबई की संस्था खेळिया प्रॉडक्शन निर्मित नाटक ‘इवलेसे रोप’ में मुख्य भूमिका निभा रहे मंगेश कदम एवं लीना भागवत की जोडी सानंद दर्शकों के लिये अच्छे नाटक मंचित करने वाली जोडी के रूप में परिचित है। नाटक में उनका साथ देने वाले अन्य कलाकार हैं मुयरेश खोले, अनुष्का गीते और अक्षय भिसे।
नाटक की लेखिका व निर्देशिका हैं सई परांजपे, नेपथ्य-प्रदीप मुळ्ये, संगीत-विजय गवंडे का है। प्रकाश योजना- रवि करमरकर, वेशभूषा-सोनाली सावंत, ध्वनि संयोजन-विजय सुतार और सागर पेंढारी, रंगभूषा- सुरज माने व दुर्वेश शिर्के की है। नाटक के सूत्रधार हैं दिगंबर प्रभु।
सानंद न्यास के कुटुंबळे एवं भिसे ने बताया कि नाटक ‘इवलेसे रोप’ का मंचन शनिवार 8 जून 2024, को रामुभैय्या दाते समूह के लिये शाम 4 बजे व शाम 7.30 बजे राहुल बारपुते समूह के लिये होगा।इसी प्रकार रविवार, 9 जून 2024 को मामा मुजुमदार समूह के लिये प्रातः 10 बजे, वसंत समूह के लिये शाम 4 बजे और बहार समूह के लिये शाम 7.30 बजे होगा।
Related Posts
September 4, 2024 ब्रांडेड कंपनी के नाम से नकली बिजली के वायर बेचने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : ब्रांडेड कम्पनी RR केबल के बिजली के वायरो के नकली बंडल बेचने वाला आरोपी, क्राइम […]
April 24, 2020 इंदौर में पर्याप्त टेस्टिंग किट उपलब्ध- सम्भागायुक्त इंदौर : संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी का कहना है कि इंदौर में कोरोना वायरस संबंधी जाँच की […]
May 1, 2022 न्यायपालिका और विधायिका का संतुलन प्रभावी न्याय व्यवस्था का रोडमैप बनाएगा- पीएम मोदी
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित […]
September 7, 2021 सांसद लालवानी ने की आईजी से मुलाकात, बिगड़ती कानून- व्यवस्था को लेकर जताई नाराजगी
इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने इंदौर के आईजी हरिनारायण चारी मिश्र से मुलाकात कर इंदौर […]
March 24, 2021 तेजी से बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, पौने पांच सौ से अधिक मिले नए संक्रमित, दो की मौत
इंदौर : कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की रफ्तार बहुत तेज नजर आ रही है। हर दिन बढ़ रहे […]
April 10, 2020 शहर कोरोना मुक्त होने तक लॉकडाउन बनाए रखने के कलेक्टर ने दिए संकेत इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने लॉक डाउन की अवधि बढ़ाने के संकेत दिए हैं। उनका कहना है कि जब […]
December 26, 2021 अटलजी के जन्मदिन पर बीजेपी नेता व कार्यकर्ताओं ने आयोजित किए विभिन्न कार्यक्रम
इंदौर : भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस भाजपा कार्यकर्ताओं […]