क्षेत्रीय बीजेपी विधायक ने नहीं दिखाई समस्याओं के निदान में रुचि।
कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल ने लगाए आरोप।
इंदौर : विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 के कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल ने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में हर तरफ फैली हुई समस्याएं बीजेपी विधायक की कथित सक्रियता का बखान करती हुई नजर आ रही है । विकास और जनता की समस्याओं के समाधान में भाजपा और उसके प्रत्याशी की कोई रुचि नहीं है ।
कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल अपने विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपना जो वचन पत्र घोषित किया है वह हमारे लिए संकल्प है। उस वचन पत्र में कही गई हर बात का पालन करने के लिए कांग्रेस दृढ़ प्रतिज्ञ है। कांग्रेस द्वारा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए भी एक संपूर्ण योजना तैयार की गई है । इस योजना के अनुसार हम जनता को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे, साथ ही जनता को समस्याओं से निजात भी दिलाएंगे।
पटेल ने कहा कि 5 साल की अवधि के दौरान विधायक द्वारा क्षेत्र के विकास और जनता को सुविधाएं देने में कोई रुचि नहीं ली गई है । इस समय मैं जहां भी जनसंपर्क करने के लिए जा रहा हूं वहां लोगों के द्वारा समस्याएं बताई जा रही हैं । बदतर हो चुके हालात दिखाए जा रहे हैं । इस क्षेत्र को इन हालात से मुक्ति दिलाने के लिए मुझे सेवा का मौका दीजिए । मैं आपकी कसौटी पर खरा उतरूंगा।
Related Posts
May 29, 2022 देश के उत्तर – पूर्वी क्षेत्रों में बारिश और तेज हवा चलने की संभावना, पहाड़ी क्षेत्रों में हो सकती है ओलावृष्टि
नई दिल्ली : मौसम विभाग के अनुसार पूर्वोत्तर भारत,पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कई हिस्सों […]
May 20, 2021 डायल-100 की तत्परता से जहर खाने वाली महिला की बची जान
इन्दौर : राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल पर 18 मई की रात 11:50 बजे सूचना […]
April 4, 2023 विधायकों को लेकर मेरे बयान को गलत ढंग से पेश किया गया : कमलनाथ
इंदौर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इंदौर में पत्रकारों से […]
July 24, 2021 कोरोना महामारीं ने संयुक्त परिवार के महत्व को पुनः रेखांकित किया, गुरुपूर्णिमा के मौके पर बोले अण्णा महाराज
इंदौर : कोरोना महामारी ने विश्व का परिदृश्य बदल दिया है। भारतीय संस्कृति , आचार , विचार […]
November 6, 2021 अम्बानी परिवार के लंदन में जा बसने सम्बन्धी खबरों को रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बताया बेबुनियाद
मुंबई : रिलायंस इंडस्ट्रीज ने मुकेश अंबानी के लंदन में दूसरा घर बसाने की खबरों को […]
May 7, 2023 अपनी क्षमतानुसार ही करें जिम में व्यायाम : डॉ. पंचोलिया
जिम में होने वाली मौतें- कारण और उपाय पर वैज्ञानिक सत्र का आयोजन।
इंदौर : बीते दिनों […]
November 7, 2022 साइबर सुरक्षा पर प्रो. रावल ने दी उपयोगी जानकारी, जिज्ञासाओं का भी किया समाधान
इंदौर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इंदौर महानगर द्वारा विभिन्न महाविद्यालयों के युवाओ […]