कलंक ने पहले दिन किया रिकॉर्ड कलेक्शन

  
Last Updated:  April 18, 2019 " 08:57 am"

मुम्बई: लीक से हटकर बुधवार को रिलीज की गई करण जौहर की फ़िल्म ‘ कलंक ‘ समीक्षकों की नजर में फ्लॉप फ़िल्म बताई जा रही है पर पहले दिन की कमाई के मामले में यह फ़िल्म 2019 की सबसे ज्यादा कमाई वाली साबित हुई है। पहले दिन इस फ़िल्म का कलेक्शन 21 करोड़ 60 लाख रुपए रहा है। इसके पूर्व अक्षय कुमार अभिनीत केसरी का फर्स्ट डे कलेक्शन 21 करोड़ 06 लाख रुपए रहा था। कलंक साल की पहली मल्टी स्टारर फ़िल्म है जिसमें सितारों की भरमार है। वरुण- आलिया की लोकप्रिय जोड़ी के साथ सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य राय कपूर, संजय दत्त और माधुरी दीक्षित इस फ़िल्म में अहम किरदार निभा रहे हैं। देशभर में 4 हजार स्क्रीन पर ये फ़िल्म रिलीज की गई है जबकि ओवरसीज में 1300 स्क्रीन पर ये फ़िल्म प्रदर्शित हुई है।
अभिषेक वर्मन निर्देशित यह फ़िल्म 1945 की लव स्टोरी है। करण जौहर का यह ड्रीम प्रोजेक्ट बताया गया है जो पर्दे पर साकार हुआ है। हालांकि निर्देशन उन्होंने नहीं किया।
वीकेंड में इस फ़िल्म की कमाई का आंकड़ा बढ़ सकता है पर समीक्षकों की बात पर यकीन करें तो ये फ़िल्म लम्बी रेस का घोड़ा नहीं है।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *