इंदौर : शहर में किए जा रहे विकास कार्यों की श्रृंखला में विधानसभा 3 के वार्ड क्रमांक 64 में विधायक आकाश विजयवर्गीय द्वारा गजोधर नगर में 28 लाख की लागत से सड़क सीमेंटीकरण और 29 लाख रुपए की लागत से ड्रेनेज व सीवर लाइन के कार्य सहित कुल 57 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर वार्ड संयोजक, वार्ड प्रभारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित थे।
शहरी गरीबी उपशमन विभाग प्रभारी एवं वार्ड 64 के पार्षद मनीष शर्मा मामा ने बताया कि महापौर पुष्यमित्र भार्गव के नेतृत्व में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य किए जा रहे हैं इसी कड़ी में वार्ड 64 में विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया। क्षेत्र में सड़क निर्माण से यातायात सुगम होगा और राहगीरों को भी आने – जाने में सुविधा होगी। इसी प्रकार ड्रेनेज लाइन डालने से क्षेत्र में ड्रेनेज की समस्या से भी नागरिकों को मुक्ति मिलेगी!
Related Posts
April 5, 2023 जैन तीर्थ शिखरजी के टूर के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी दंपत्ति गिरफ्तार
फेसबुक पर टूर संबंधी विज्ञापन देकर फरियादी से ठग लिए थे हजारों रूपए।
इंदौर : सम्मेद […]
January 29, 2022 जल्द आकर्षक स्वरूप में दिखाई देगा महाकाल मंदिर परिसर, सीएम ने की विकास कार्यों की समीक्षा
भोपाल : महाकाल मंदिर परिसर, उज्जैन शीघ्र ही आकर्षक स्वरूप ग्रहण करने जा रहा है। मनोहारी […]
May 3, 2025 बाबा साहब के प्रति दुर्भावना रखते थे पंडित नेहरू: मुख्यमंत्री यादव
बीजेपी ने बाबा साहब के आदर्शों, उनके विचारों का सम्मान किया : वसुंधरा राजे।
इंदौर के […]
March 7, 2023 रंगपंचमी पर निकलने वाली गेर को दिलाएंगे वर्ल्ड हेरिटेज का दर्जा
बेस्ट प्रेक्टिस के अध्यन हेतु निगम का दल जाएगा, नागपुर, बैंगलोर, हैदराबाद शहरो के भ्रमण […]
July 12, 2019 भाजयुमो ने कमलनाथ सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन इंदौर: मप्र की कमलनाथ सरकार ने जो बजट पेश किया है, उसमें युवाओं की पूरीतरह अनदेखी की गई […]
May 19, 2023 अर्बन -20 की बैठक में शहरी विकास के बिंदुओं पर किया गया मंथन
60 से अधिक शहरों के महापौर व प्रशासनिक अधिकारी अर्बन - 20 बैठक में हुए शामिल।
सांसद, […]
May 19, 2022 नाबालिगों को शराब परोसे जाने पर तीन बार किए गए सील
सोल हॉस्पिटैलिटी (पियानो),नुसका मधुशाला बार और तंदूर बार का लायसेंस एक सप्ताह तक […]