सोल हॉस्पिटैलिटी (पियानो),
नुसका मधुशाला बार और तंदूर बार का लायसेंस एक सप्ताह तक निलंबित।
इंदौर : अपोलो टावर्स विजयनगर स्थित सोल हॉस्पिटैलिटी F.L.2 (piano ) , प्रोपराइटर.यश राय,
स्कीम नंबर 54 स्थित नूसका मधुशाला रेस्टोरेंट व बार प्रोपराइटर आकाश शिवहरे और भंवरकुआ स्थित तंदूर बार प्रोपराइटर नवनीत सिंह चड्ढा,के खिलाफ कलेक्टर के आदेश पर सील करने की कार्रवाई की गई। आबकारी विभाग के वृत्त प्रभारी द्वारा इन बार का निरीक्षण करने पर 21 वर्ष से कम युवक युवतियों को प्रवेश दिया जाना मदिरापान करवाना,
नौकर नामा,निरीक्षण पुस्तिका प्रस्तुत नहीं करना , स्टॉक पंजी का संधारण नहीं होना और
बार में बिना परमिट की अवैध मदिरा संग्रहित पाई जाने सहित कई अनियमितताएं पाई गई। यह लाइसेंस शर्तो 1एवम 5 का उलंघन तथा सामान्य अनुज्ञप्ति क्रमांक 7,20,22,12 उल्लघंन होने से बार संचालक/लायसेंसी को आरोप पत्र जारी किया गया। संचालक का जवाब संतोषजनक नहीं होने और भारी अनियमितता पाए जाने से कलेक्टर इंदौर द्वारा उक्त रेस्टोरेंट बार का लायसेंस एक सप्ताह (दिनांक24-5-22)तक निलंबित किया गया। उक्त आदेश के पालन में तीनों बार को सीलबंद किया गया है।
Related Posts
December 11, 2022 एल आय सी के निजीकरण के प्रयासों के खिलाफ सड़क पर उतरे कर्मचारी
सेंट्रल जोन इंश्योरेंस एम्प्लॉयज एसो. का तीन दिवसीय अधिवेशन प्रारंभ।
सार्वजनिक […]
January 19, 2021 कांग्रेस के कुनबे में कलह: पहले शहर अध्यक्ष पर लगाया टिकट बेचने का आरोप, बाद में लिया यू टर्न…!
इंदौर : एक कहावत है 'सूत न कपास, जुलाहों में लट्ठम- लट्ठा', कुछ ऐसी ही हालत इन दिनों […]
April 10, 2024 इंदौर प्रेस क्लब के संस्थापक राजेंद्र माथुर की पुण्यतिथि पर अर्पित किए गए श्रद्धासुमन
सिटी रिपोर्टिंग के अग्रपुरुष रहे स्व. गोपीकृष्ण गुप्ता को भी किया याद।
इंदौर : देश […]
August 23, 2023 कुलकर्णी नगर में मतदाताओं के बीच पहुंची अतिथि विधायक संगीता पाटिल
केंद्र व शिवराज सरकार की योजनाओं को लेकर लिया फीडबैक।
विधानसभा 2 में विधायक प्रवास […]
November 14, 2019 लताजी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना के साथ की गई महाआरती इंदौर : पूरे विश्व में सुरों की पहचान, स्वर कोकिला लता मंगेशकर इंदौर की शान भी है और […]
October 9, 2020 सीएम शिवराज का दावा, 6 माह में किसानों के खाते में डाले गए 17 हजार 500 करोड़
इंदौर : कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कर्जमाफी के नाम पर प्रदेश के किसानों से […]
March 7, 2025 रणजीत हनुमान मंदिर से नरेंद्र तिवारी मार्ग तक हटाए गए अतिक्रमण
इंदौर : यातायात को सुगम बनाने के लिए कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में चलाई जा रही […]