जनजातीय बच्चों ने मप्र को दिलाई गौरवमयी उपलब्धि

  
Last Updated:  November 17, 2022 " 04:07 pm"

कलेक्टर इलैया राजा टी ने विजेता बच्चों से मिलकर दी बधाई, बढ़ाया हौसला।

मध्यप्रदेश के जनजातीय विद्यार्थियों ने कल्चरल फेस्ट में पाया देश में तीसरा स्थान।

इंदौर : भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के तहत देश भर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) के लिए बैंगलुरु में आयोजित तीसरे नेशनल कल्चरल फेस्ट में मध्यप्रदेश ने देश में ओवर-ऑल तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इस गौरवशाली उपलब्धि में इंदौर के एकलव्य तथा गुरुकुल आवासीय विद्यालय के जनजातीय बच्चों की विशेष भूमिका रही। यह उपलब्धि प्राप्त बच्चे कलेक्टर इलैया राजा टी से मिले। कलेक्टर इलैया राजा टी ने बच्चों को बधाई दी और उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी।

उक्त तीन दिवसीय फेस्ट में देश भर के हजारों विद्यार्थियों ने विभिन्न विधाओं में आयोजित प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया, जिसमें 13 विधाओं में मध्यप्रदेश के इन विद्यार्थियों ने अपनी जगह बनाई। मध्यप्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के अधीन संचालित प्रदेश भर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के लगभग 80 जनजातीय विद्यार्थियों ने बैंगलुरु में आयोजित इस फेस्ट में तीसरा स्थान प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। बैंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित फेस्ट में प्रदेश के विद्यार्थियों को भव्य समारोह में पुरस्कृत किया गया।

अंग्रेजी भाषण, प्रश्नोत्तरी और वाद-विवाद में रहे अव्वल।

ईएमआरएस इंदौर की साक्षी मयड़िया व राजाराम ने प्रश्नोत्तरी में पहला स्थान प्राप्त किया। साक्षी ने अंग्रेजी भाषण में भी पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं हिंदी वाद-विवाद में ईएमआरएस इंदौर की वैष्णवी वास्कले और पीवीटीजी, ईएमआरएस इंदौर की नेहा यशवंत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, अंग्रेजी वाद-विवाद में ईएमआरएस इंदौर के सौम्य राय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ईएमआरएस इंदौर की हिमांगी खपड़े ने स्पेल-बी में दूसरा स्थान हासिल किया।

राज्य स्तर पर रोहणी अवासिया ने क्लासिकल डांस में प्रथम,निशा नर्गेश ने स्टोरी टेलिंग अंग्रेजी में प्रथम,किरण अलीमसा ने एकल लोकनृत्य में प्रथम तथा ज्योति बैगा ने स्टोरी टेलिंग हिन्दी में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय स्पर्धा में इंदौर संभाग को प्रथम स्थान दिलवा कर गौरवान्वित किया।

एकलव्य आवासीय विद्यालय के प्राचार्य पी.एम. मैथ्यू, गुरुकुलम विद्यालय के प्राचार्य ए.के. सिंह, सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग निशा मेहरा आदि उपस्थित थे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *