इंदौर : कोरोना संक्रमण कई मरीजों के लिए जानलेवा सिद्ध हो रहा है। डॉक्टरों के अथक प्रयास भी उन्हें बचाने में नाकाम साबित हो रहे हैं। इंदौर में प्रतिदिन 3 से 4 मरीज अपनी जान गंवा रहे हैं। शनिवार 20 जून को भी कोरोना पीड़ित 4 मरीज अपनी जिंदगी से हाथ धो बैठे। इन्हें मिलाकर कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा दो सौ तक पहुंच गया है।
41 नए मरीज मिले, 17 कोरोना मुक्त हुए।
सीएमएचओ कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार को 1140 सैम्पल जांच के लिए भेजे गए थे। पेंडिंग मिलाकर 1788 सैम्पलों की जांच की गई।1729 निगेटिव और 41 सैम्पल पॉजिटिव पाए गए। 7 सैम्पल रिपीट पॉजिटिव निकले जबकि 11 सैम्पल जांच योग्य नहीं पाए जाने से खारिज किए गए।
आज दिनांक तक की बात करें तो 71 हजार 397 सैम्पलों की जांच की गई। 4329 पॉजिटिव पाए गए। शनिवार को 17 मरीज कोरोना को हराकर घर लौटे। इन्हें मिलाकर कुल 3185 मरीज कोरोना पर विजय हासिल कर चुके हैं। 947 मरीजों का उपचार किया जा रहा है।
4 और मरीजों ने तोड़ा दम..!
कोरोना संक्रमण कई मरीजों के लिए जानलेवा भी सिद्ध हो रहा है। शनिवार को पुनः 4 मरीजों की जान कोरोना से चली गई। इन्हें जोड़कर अबतक कुल 197 मरीज कोरोना की भेंट चढ़ चुके हैं।
Related Posts
July 12, 2021 मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त युवक गिरफ्तार, 50 हजार रुपए कीमत की ब्राउन शुगर बरामद
इंदौर : अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले आरोपी को खजराना पुलिस ने […]
December 28, 2019 आचार्य विनोबा भावे के विचार युवा पीढ़ी तक पहुंचाने की जरूरत- सुश्री लेले इन्दौर : शहर की 30 प्रमुख धार्मिक–सामाजिक संस्थाओं द्वारा वैशाली नगर के माधव विद्यापीठ […]
December 28, 2021 बीजेपी की इंदौर जिला कार्यकारिणी का ऐलान, 31 सदस्यीय कार्यकारिणी में 6 महिलाओं को मिली जगह
इंदौर : लंबे इंतजार के बाद बीजेपी इंदौर जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई। प्रदेश […]
November 23, 2023 24 नवंबर से 05 दिसंबर तक निरस्त रहेगी इंदौर – बिलासपुर ट्रेन
नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कई अन्य ट्रेनें भी की गई रद्द।
इंदौर : दक्षिण- पूर्व […]
February 4, 2020 आइफा अवार्ड के लिए इंदौर का चयन करने पर सीएम कमलनाथ को दिया धन्यवाद इंदौर : जबसे आइफा अवार्ड समारोह का आयोजन इंदौर में किये जाने की घोषणा की गई है, […]
April 7, 2020 3 और मरीजों ने कोरोना को दी शिकस्त, अस्पताल से होंगे डिस्चार्ज इंदौर : मप्र में कोरोना संक्रमण का हॉटस्पॉट बने इंदौर में अब सुकून देने वाली खबरें आ […]
March 29, 2020 इंदौर में दूध की आपूर्ति पर रोक लगाने पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने जताई आपत्ति भोपाल : कोरोना के प्रकोप को थामने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सोमवार से लागू किये जा रहे […]