माता मंदिरों में लगा दर्शनार्थियों का तांता।
सार्वजनिक पांडालों में शुरू हुआ मनोहारी गरबों का सिलसिला।
इंदौर : मां आदिशक्ति की आराधना का महापर्व नवरात्रि रविवार से प्रारंभ हो गया। इस मौके पर घर – घर घटस्थापना कर माता की पूजा – अर्चना और आराधना की गई। सार्वजनिक गरबा पांडालों मां दुर्गा की भव्य प्रतिमाएं विधिविधान के साथ विराजित की गई। पहले दिन मां के शैलपुत्री स्वरूप की उपासना की गई।
माता मंदिरों में लगा श्रद्धालुओं का तांता।
नवरात्रि प्रारंभ होते ही माता मंदिरों में श्रद्धालुओं भीड़ दर्शन – पूजन के लिए उमड़ने लगी है। सुबह से ही भक्तजन माता मंदिरों में दर्शन – पूजन के लिए पहुंचने लगे थे। शहर के हरसिद्धि, महालक्ष्मी, दुर्गा माता, अन्नपूर्णा और बिजासन माता मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतारें लगने लगी हैं। लोग दर्शन – पूजन के साथ अपनी मनोकामना पूर्ति की गुहार भी देवी मां से लगा रहे हैं। बड़ी तादाद ऐसे लोगों की भी है जो नवरात्रि के नौ दिन उपवास रखकर माता की आराधना करते हैं।
गरबों की मची धूम।
नवरात्रि के पहले दिन से ही गरबों की रौनक भी शहर में दिखाई देने लगी है। सार्वजनिक पांडालों में माता की भक्ति गुजराती गरबों के माध्यम से की जा रही है। सैकड़ों स्थानों पर गरबा पांडाल सजाए गए हैं जहां छोटी – बड़ी बालिकाएं, युवतियां और महिलाएं गरबा खेलने पहुंच रहे हैं। आने वाले दिनों में गरबों की रौनक अपने शबाब पर दिखाई देगी।
Related Posts
March 5, 2025 महापौर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के रहवासियों के साथ की बैठक
पेयजल, सीवरेज और सफाई संबंधी समस्याओं के तुरंत निराकरण के दिए निर्देश
इंदौर : महापौर […]
September 29, 2022 एमडी ड्रग मामले के फरार तीन बदमाश गिरफ्तार,आरोपियों पर 12 हजार का था इनाम
इंदौर : 70 करोड़ की MD drugs के मामले में फरार व उद्घोषित इनामी 03 आरोपी, क्राइम ब्रांच […]
August 21, 2020 इस्लामिक नए साल का हुआ आगाज, इमामबाड़े पर पढ़ी गई फातिहा.. इंदौर : चांद दिखते ही इस्लामिक नए साल की शुरुआत हुई। इंदौर में इमामबाड़े पर चौकी धुलने के […]
December 14, 2023 17 दिसंबर को होगा एनआरआई इंदौरी सम्मेलन
32 देशों से करीब 250 इंदौरी करेंगे सम्मेलन में शिरकत।
बड़ी संख्या में सम्मेलन से […]
September 30, 2019 बिना टेंडर भुगतान मामले में महापौर, निगमायुक्त सहित 23 पर लटकी लोकायुक्त जांच की तलवार इंदौर : नगर निगम में अतिरिक्त स्वीकृति के नाम पर करोड़ो रूपये का भुगतान बिना टेंडर बुलाये […]
January 23, 2021 खजराना गणेश मंदिर में 31 जनवरी से मनाया जाएगा तीन दिनी तिल चतुर्थी महोत्सव, 51 हजार लड्डुओं का लगेगा भोग
इंदौर : खजराना गणेश मंदिर पर इस बार तिल चतुर्थी महोत्सव रविवार 31 जनवरी से मंगलवार 2 […]
August 29, 2020 महिलाओं द्वारा सीएम का काफिला रोकने का असर, निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम कसने के शिवराज ने दिए निर्देश भोपाल: शुक्रवार को इंदौर प्रवास के दौरान सीएम शिवराज का काफिला रोककर कुछ महिलाओं ने फीस […]