स्वच्छता में इंदौर ने छुआ सातवा आसमान, सूरत के साथ संयुक्त रूप से रहा नंबर वन

  
Last Updated:  January 11, 2024 " 01:03 pm"

मुख्यमंत्री मोहन यादव, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने राष्ट्रपति के हाथों ग्रहण किया पुरस्कार।

इंदौर : स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में इंदौर ने पुनः नंबर वन का खिताब हासिल किया है। हालांकि इस बार उसे सूरत के साथ संयुक्त रूप से नबर वन घोषित किया गया।ये लगातार सातवी बार है, जब इंदौर ने स्वच्छता सर्वेक्षण में बाजी मारी है।

मुख्यमंत्री ने ग्रहण किया नंबर वन का पुरस्कार।

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। इंदौर को लगातार सातवी बार मिला नंबर वन का पुरस्कार प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी और निगमायुक्त हर्षिका सिंह ने राष्ट्रपति मुर्मू से ग्रहण किया। सूरत को भी संयुक्त रूप से नंबर वन के तमगे से नवाजा गया।

निगम परिसर और राजवाड़ा पर मनाया जश्न।

नगर निगम परिसर, राजवाड़ा और अन्य स्थानों पर बड़ी स्क्रीन लगाकर स्वच्छता सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह का सीधा प्रसारण किया गया। जैसे इंदौर को लगातार सातवी बार नंबर वन घोषित किया गया, राजवाड़ा पर बड़ी संख्या में मौजूद सफाई मित्रों, पार्षद गण और शहर के नागरिकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने ढोलक की थाप पर नाचते – गाते और एक – दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। हालांकि सफाई मित्र सूरत के साथ संयुक्त रूप से नंबर वन घोषित किए जाने से थोड़ी मायूसी भी नजर आई। उनका कहना था कि वे दुगुनी मेहनत करेंगे और आठवीं बार भी इंदौर को सबसे आगे रखने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

राजवाड़ा के साथ नगर निगम परिसर और अन्य स्थानों पर भी स्वच्छता में सातवी बार नंबर वन आने का जश्न मनाया गया।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *