प्रबुद्ध वर्ग को जोड़ा जा रहा विहिप के हितचिंतक अभियान से – दंडोतिया

  
Last Updated:  November 20, 2022 " 11:03 pm"

इंदौर: विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री नंददास दंडोतिया का कहना है कि वर्ष 2024 में विश्व हिंदू परिषद की स्थापना को 60 वर्ष पूरे हो जाएंगे। इसके चलते परिषद के देशव्यापी हितचिंतक अभियान के तहत समाज के हर जाति, मत, पंथ, संप्रदाय से संपर्क कर उन्हें हिंदू धर्म और राष्ट्रहित के कार्यों से जोड़ा जा रहा है। श्री दंडोतिया रविवार को अभिनव कला समाज में आयोजित प्रबुद्धजनों की संगोष्ठी में बोल रहे थे।

विहिप के कार्यों को दिया जा रहा विस्तार।

उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य विहिप के कार्यों का विस्तार करना भी है। वंचित समाज को सेवा कार्यों से जोड़ना, नई पीढ़ी में सनातन संस्कारों का बीजारोपण, गौवंश की रक्षा, सामाजिक समरसता, नारी सशक्तिकरण, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, मठ – मंदिरों की सुव्यवस्था और हिंदू समाज को संगठित कर उसमें सुरक्षा के संकल्प का भाव जगाना भी अभियान का उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि मालवा प्रांत में विहिप का लक्ष्य 6500 गांवों में 5 लाख से अधिक लोगों को हितचिन्तक अभियान से जोड़ना है।

धर्मांतरण, लव – जिहाद रोकने को कटिबद्ध।

श्री दंडोतिया ने कहा कि विहिप धर्मांतरण, लव – जिहाद को रोकने और धर्मांतरित लोगों की घर वापसी के लिए कटिबद्ध है।

प्रबुद्ध वर्ग को जोड़ा जा रहा हितचिंतक अभियान से।

विहिप की प्रांत उपाध्यक्ष माला सिंह ठाकुर ने बताया कि हिंतचिंतक अभियान से डॉक्टर्स, इंजीनियर्स, चार्टर्ड अकाउंटेंट, वकील, पूर्व जज, कलाकार, अभिनेता, खिलाड़ी, लेखक, कवि, साहित्यकार व प्रबुद्धजनों को भी जोड़ा जा रहा है।

संगोष्ठी में बड़ी संख्या में प्रबुद्धजनों ने भाग लिया।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *