इंदौर : मीडिया की महिला साथियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 6 मार्च को इंदौर प्रेस क्लब द्वारा सम्मानित किया जा रहा है।
इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने बताया कि पत्रकारों की प्रतिनिधि संस्था इंदौर प्रेस क्लब से सम्बद्ध महिला पत्रकारों ने अपने विशिष्ट कार्य की बदौलत एक अलग मुकाम स्थापित किया है। महिला साथियों का ये सम्मान उनकी दीर्घ सेवाओं एवं विशिष्ट उपलब्धियों के लिए किया जा रहा है। इस सम्मान के माध्यम से हम न सिर्फ उनका बाहुमान कर रहे हैं बल्कि उनकी गौरवशाली उपलब्धि पर स्वयं भी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
कार्यक्रम संयोजक एवं प्रेस क्लब उपाध्यक्ष प्रदीप जोशी और महासचिव हेमंत शर्मा ने बताया कि रविवार, 06 मार्च 2022 को दोपहर 11.30 बजे इंदौर प्रेस क्लब के राजेंद्र माथुर सभागार में होने वाले महिला पत्रकार सम्मान समारोह में 100 से अधिक महिला पत्रकारों एवं मीडिया की महिला साथियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रदेश की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर रहेंगी। वरिष्ठ साहित्यकार और शिक्षाविद पद्मश्री डॉ. मेहरुनिसा परवेज और संसद टीवी की वरिष्ठ पत्रकार संध्या शर्मा अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।
Related Posts
June 11, 2023 सानंद के मंच पर हास्य के साथ सामाजिक संदेश देता मराठी नाटक ‘कुर्रर्रर्रर्र’ का प्रभावी मंचन
विशाखा सुभेदार, पॅडी कांबले, प्रसाद खांडेकर, नम्रता संभेराव के अभिनय और तालमेल के दर्शक […]
November 11, 2021 महू पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर ढूंढ निकाला शिक्षिका का रुपयों से भरा बैग
इंदौर : शिक्षिका के हाथों से गुम हुआ बच्चों की स्कूल फीस वाला बैग महू पुलिस ने कुछ ही […]
January 29, 2020 निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों मरीजों का किया गया परीक्षण. इंदौर : जिला रेडक्रॉस सोसायटी और बालाजी सेवा संस्थान ट्रस्ट के बैनर तले निःशुल्क […]
April 17, 2022 मोरवी में स्थापित 108 फ़ीट ऊंची प्रतिमा का प्रधानमंत्री ने किया वर्चुअल लोकार्पण
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को हनुमान जयंती के मौके पर गुजरात के […]
April 1, 2023 बेगुनाह होते हुए भी हत्यारी मानी जा रही बावड़ी..!
🔹कीर्ति राणा 🔹
जाने कितने साल इंदौर के माथे से ये कालिख नहीं मिट पाएगी। अच्छे मामलों […]
September 22, 2020 मुम्बई जा रही निजी ट्रेवल्स की बस में धमाके के साथ लगी आग, नहीं हुई कोई जनहानि इंदौर : मुंबई जा रही निजी ट्रेवल्स की बस रविवार-सोमवार की दरमियानी रात हादसे का शिकार […]
March 2, 2023 बजट में नगरीय विकास पर दिया गया है ध्यान – महापौर
नगरीय विकास, महिला ,किसान, गरीब और युवाओं को प्राथमिकता।
इंदौर : मध्यप्रदेश सरकार के […]