इंदौर : फ़िल्मकार विवेक अग्निहोत्री ने अपने एक बयान को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट से बिना शर्त माफी मांग ली।
अवमानना के एक मामले में अग्निहोत्री दिल्ली हाई कोर्ट में पेश हुए। उन्होंने वर्ष 2018 में की गई अपनी टिप्पणी पर अफ़सोस जाहिर किया और बिना शर्त माफी मांगी। विवेक अग्निहोत्री ने ये टिप्पणी जस्टिस एस मुरलीधर पर की थी।
जस्टिस सिद्धार्थ मृदुल की अगुवाई वाली दिल्ली हाई कोर्ट की दो जजों की बेंच ने कहा, हम आपको (विवेक अग्निहोत्री को) इस मामले से बरी करते हैं लेकिन भविष्य में आपको अधिक सतर्क रहने की ज़रूरत है। अग्निहोत्री ने कोर्ट से कहा कि वो न्यायिक व्यवस्था का ‘बहुत सम्मान’ करते हैं।
बता दें कि वर्ष 2018 में विवेक अग्निहोत्री ने जस्टिस मुरलीधर के ख़िलाफ़ की गई एक पोस्ट को रिट्वीट किया था। जस्टिस मुरलीधर उस वक़्त दिल्ली हाई कोर्ट के जज थे। वो फिलहाल उड़ीसा हाई कोर्ट के चीफ़ जस्टिस हैं।
Related Posts
June 9, 2024 यार्ड में खड़ी ट्रेन में मिली युवती की टुकड़ों में बटी बोरे में बंद लाश
मृतिका की पहचान के प्रयास में जुटी रेलवे पुलिस।
इंदौर : शहर में हत्या की घटनाएं […]
April 18, 2025 मेरे जन्मदिवस पर बैनर – पोस्टर लगाने की बजाए गौशलाओं में करें दान..
मंत्री विजयवर्गीय ने कार्यकर्ताओं व समर्थकों से की अपील।
30 अप्रैल को है मंत्री […]
October 13, 2020 दुष्कर्म का आरोपी डॉ. हेमंत चौपड़ा 14 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर
इंदौर : इलाज के दौरान युवती से दुष्कृत्य करने वाले आरोपी डॉक्टर हेमंत चौपड़ा को अदालत […]
October 23, 2023 अधिकतम 40 लाख रुपए खर्च कर सकेंगे प्रत्याशी
विधानसभा निर्वाचन-2023
व्यय प्रेक्षकों ने अभ्यर्थियों द्वारा खर्च की जाने वाली राशि […]
November 19, 2022 दलालबाग में 24 नवंबर से पंडित प्रदीप मिश्रा के श्रीमुख से होगी शिव पुराण कथा
डेढ़ लाख लोग एक साथ कर सकेंगे कथा का श्रवण।
आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में, इंदौर […]
May 12, 2020 डॉक्टर्स, स्टॉफ को दुआ देते हुए घर लौटे 13 मरीज..! इंदौर : कोरोना के संक्रमण से लोगों को बचाने हेतु नि:स्वार्थ भाव से कार्य कर रहे डॉक्टर, […]
June 12, 2021 पर्यटकों के लिए आकर्षण का नया केंद्र बनेगा डायनोसोर पार्क
धार : जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर और मांडू से महज 5 किलोमीटर पर बनकर तैयार […]