इंदौर : आबकारी विभाग ने अवैध परिवहन कर ले जाई जा रही शराब की 02 पेटियां जब्त कर वाहन चालक को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब और वाहन की कीमत लगभग 8 लाख 12 हजार रुपए बताई गई है।
सहायक आबकारी आयुक्त मनीष खरे ने बताया कि सूचना के आधार पर रसोमा चौराहा के पास से 04 पहिया वाहन मारुति शियाज क्रमांक MP 09 WA 7004 में 2 पेटी (01पेटी विदेशी मदिरा और 01 पेटी बियर ) मदिरा अवैध रूप से परिवहन करते हुए जब्त की गयी। इस मामले में अर्पित पिता अशोक गुप्ता निवासी कालानी नगर इंदौर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में शराब एवं वाहन का बाजार मूल्य लगभग 8 लाख 12 हजार रूपए है ।
एक अन्य कार्रवाई में वृत्त मालवा मिल में सयाजी चौराहे से तीन हजार 250 रूपए मूल्य की एक पेटी देशी मदिरा प्लेन (50 पाव) ले जाते हुए आरोपी अभिषेक पिता ध्यानचन्द निवासी शीतल नगर इंदौर को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
जिले के अन्य वृत्तों में भी कार्रवाई की गयी। इसमें कुल 20 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।इस दौरान 40.5 बल्क लीटर देशी मदिरा, 61.5 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, 280 लीटर महुआ लहान ,5.75 बल्क लीटर विदेशी मदिरा, 14.3 बल्क लीटर बीयर तथा 2 kg भांग जब्त की गई। जब्त सामग्री का अनुमानित मूल्य लगभग 78 हजार रूपए बताया गया है।
Related Posts
August 1, 2021 संस्कार भारती ने किया दो कला साधकों का सम्मान
इंदौर : संस्कार भारती की रामेश्वर इकाई ने गुरु पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को इंदौर के […]
June 29, 2023 लकड़ी के पटिए से पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति और उसके साथी को आजीवन कारावास
इंदौर : चरित्र शंका के चलते लकड़ी के पटिये से पत्नीे की हत्या करने वाले पति एवं उसके […]
March 24, 2017 प्रमोशन में आरक्षण मामले की सुनवाई फिलहाल दो हफ्ते के लिए टली
प्रमोशन में आरक्षण से जुड़े मध्य प्रदेश के चर्चित मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में […]
March 20, 2021 इंदौर, भोपाल और जबलपुर में रविवार को रहेगा लॉकडाउन
मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
भोपाल : […]
April 6, 2022 यूपी की अंतरराज्जीय गैंग का पर्दाफाश, एक करोड़ रुपए से अधिक के वाहन बरामद
इंदौर : पुलिस की क्राइम ब्रांच को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। उसने प्रतापगढ उत्तर प्रदेश […]
November 3, 2021 नरक चतुर्दशी पर पूर्वजों और शहीदों के लिए मुक्तिधामों पर बनाई गई रंगोली, किया गया दीपदान
इंदौर : संस्था ”आनंद गोष्ठी” के बैनर तले प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी नरक चतुर्दशी पर […]
November 16, 2024 परमलिया परिवार की भजन संध्या में बही भक्ति संगीत की धारा
इंदौर : कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर इंदौर स्थित केट रोड पर परमालिया परिवार द्वारा […]