इंदौर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी को ईडी द्वारा पूछताछ के लिए बुलाए जाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने इंदौर ईडी कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।
विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है मोदी सरकार।
बाकलीवाल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार विपक्ष की आवाज को सरकारी एजेंसियों के माध्यम से दबाना चाहती है। ईडी, सरकार की कठपुतली बनी हुई है। जिस नेशनल हेराल्ड के मामले में राहुल गांधी को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, वह केस ईडी ने 2015 में ही समाप्त कर दिया था लेकिन गांधी परिवार को परेशान करने के उद्देश्य से सरकार ने फिर से ईडी की फाइल खुलवा कर सोनिया गांधी और राहुल गांधी को सम्मन भेजकर बुलाया है। कांग्रेस पार्टी इसका जोरदार विरोध करती है।।
बाकलीवाल ने कहा कि सत्ताधारी दल द्वारा सरकारी एजेंसियों का राजनीतिकरण कर दिया गया है। सभी सरकारी एजेंसियों के उपयोग बदले की कार्रवाई करने के लिए किया जा रहा है।
प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस के अध्यक्ष सदाशिव यादव, पूर्व विधायक अश्विन जोशी, प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अर्चना जायसवाल, कांग्रेस नेता पिंटू जोशी,राजेश चोकसे,देवेंद्र सिंह यादव,अनिल यादव,राकेश यादव,गिरधर नागर,संजय बाकलीवाल,इम्तियाज बेलिम, वीरू झंझोट, जीतू शिंदेल,मनीषा शिरढोणकर,किरण जिरेती,मुकेश झंझोट पंछी,फूल सिंह कुवाल, अमित चौरसिया,राजेश यादव,सन्नी राजपाल, शेलू सेन एवं जौहर मानपुरवाला उपस्थित थे।
Related Posts
February 22, 2021 लगातार चौथे दिन सौ से ज्यादा मिले नए संक्रमित, ग्रोथ रेट 6 फीसदी से हुआ कम
इंदौर : कोरोना संक्रमण में रविवार को कुछ कमीं आई, हालांकि नए संक्रमित मामले 100 के ऊपर […]
July 30, 2022 बिजली के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलावों से विकास को मिली है रफ्तार – लालवानी
उज्जवल भारत उज्जवल भविष्य के तहत इंदौर और सांवेर में हुए आयोजन।
इंदौर : बिजली […]
December 3, 2023 इंदौर जिले की 09 विधानसभा सीटों पर शुरू हुई मतगणना
पहले डॉक मतपत्रों की गिनती की गई।
ईवीएम के मतों की गणना हुई शुरू, चक्रवार होगी […]
August 3, 2024 ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए शहर में चलाई जाएंगी 150 मिनी इलेक्ट्रिक बसें
10 इलेक्ट्रिक डबल डेकर बसों का भी होगा संचालन।
पीपीपी मॉडल पर ई - बाइक का भी होगा […]
September 14, 2022 बोरे में मिली लाश की गुत्थी सुलझी, पत्नी और भांजे ने मिलकर की थी हत्या
थाना एरोड्रम क्षेत्र के स्कीम नं 155 स्थित आईडीए मल्टी के पास अज्ञात व्यक्ति के अंधे […]
March 3, 2022 उधारी चुकाने के लिए व्यापारी बना चोर, साथियों के साथ कपड़े की दुकान पर किया था हाथ साफ..!
इंदौर : क्लॉथ मार्केट में कपड़े की दुकान से कपड़े चोरी करने वाले आरोपी, चोरी किए सामान […]
September 4, 2020 मप्र सरकार ने 5 माह का टैक्स किया माफ, प्रदेश भर में शुरू होगा बसों का संचालन भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आम जनता के हित में बस आपरेटर्स की टैक्स माफी की […]