बुधवार शाम नौसेना की बोट से टक्कर होने से हुआ था हादसा।
मुंबई : बुधवार को नेवी की बोट की टक्कर से नाव के डूबने से 13 यात्रियों की मौत हो गई, करीब 66 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। यह नाव एलीफेंटा आइलैंड की ओर यात्रियों को लेकर जा रही थी। नाव में करीब 80 लोग सवार थे।
महाराष्ट्र सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि नाव हादसे की जांच नेवी करेगी।
स्थानीय पुलिस के मुताबिक बुधवार शाम एक छोटी नाव फेरी की नौसेना की गश्ती बोट टक्कर होने से यह हादसा हुआ। हादसे के बाद नौसेना, कोस्ट गार्ड, मरीन पुलिस और स्थानीय मछुआरों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। यात्रियों को लाइफ जैकेट देकर बचाया गया। नौसेना की 11 बोट, मरीन पुलिस की 3 बोट और कोस्ट गार्ड की एक बोट के साथ-साथ चार हेलीकॉप्टर इस रेस्क्यू ऑपरेशन में लगाए गए। इसके अलावा पुलिस और जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी के कर्मचारी भी बचाव कार्य में लगे हुए थे।
Related Posts
May 24, 2023 1947 में सत्ता हस्तांतरण का प्रतीक सेगोल नए संसद भवन में होगा स्थापित
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद के नवनिर्मित भवन का 28 मई को उद्घघाटन करने […]
July 30, 2023 यौमे आशूरा के मौके पर शहरभर से निकलकर कर्बला मैदान पहुंचे ताज़िए
शाही शानो शौकत के साथ निकला सरकारी ताजिया।
सर्वधर्म संघ ने किया अखाड़े और ताज़िए के […]
November 10, 2019 किस्से, कहानियों और संस्मरणों का रोचक सफर ‘आरसा’ इंदौर : सूत्रधार की भूमिका आमतौर पर किसी भी कार्यक्रम को रोचक ढंग से आगे ले जाने की […]
March 15, 2020 एसी बोगियों में यात्रियों को नहीं मिलेंगे कम्बल.. इंदौर : पश्चिम रेलवे के रतलाम मण्डल के तहत इंदौर व महू से चलनेवाली सभी ट्रेनों के एसी […]
October 7, 2021 घंटों ठप रहने के बाद फिर शुरू हुआ जियो का नेटवर्क, कम्पनी ने की क्षमायाचना
भोपाल : बुधवार सुबह से ठप हुआ रिलायंस जियो का नेटवर्क देर शाम को फिर से प्रारंभ […]
August 7, 2021 हरतरह के माफिया पर कसेगा शिकन्जा, मप्र सरकार ला रही गैंगस्टर विरोधी विधेयक
इंदौर : मप्र के गृहमंत्री और इंदौर के प्रभारी नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि संगठित अपराधों […]
January 12, 2024 भगवान वैंकटेश बालाजी की हर्षोल्लास के साथ निकली रथयात्रा
श्रद्धालुओं ने हाथ से खींचा रथ, जगह - जगह रथयात्रा का किया गया स्वागत।
गोदा रंगनाथ […]