अभ्यास मंडल के चुनाव में रामेश्वर गुप्ता अध्यक्ष, माला सिंह ठाकुर सचिव चुने गए

  
Last Updated:  January 7, 2024 " 09:40 pm"

इन्दौर : शहर के हित से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाने के साथ वैचारिक समृद्धि लाने में छह दशकों से भी अधिक समय से कार्यरत संस्था अभ्यास मंडल की वार्षिक साधारण सभा रविवार को स्थानीय प्रीतमलाल दुआ सभागृह में आयोजित की गई। इस दौरान संस्था की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वानुमति से किया गया। 13 सदस्यीय इस कार्यकारिणी में रामेश्वर गुप्ता दुबारा अध्यक्ष चुने गए। उपाध्यक्ष अशोक कोठारी, माला सिंह ठाकुर सचिव, शफी मोहम्मद शेख, वैशाली खरे और मुरली खंडेलवाल संयुक्त सचिव,
पराग जटाले कोषाध्यक्ष, उप कोषाध्यक्ष अशोक मित्तल निर्वाचित हुए। मनीषा गौर, अभिनव धनोतकर, पल्लवी आढ़ाव, स्वप्निल व्यास और नंदकिशोर उपाध्याय प्रबंधकारिणी सदस्य चुने गए। निर्वाचन अधिकारी श्यामसुंदर यादव और सहायक निर्वाचन अधिकारी हरेराम वाजपेई थे।

इस मौके पर बीते वर्ष की गई गतिविधियों का लेखा – जोखा भी पेश किया गया। अभ्यास मंडल के तमाम सदस्य साधारण सभा में मौजूद रहे।

द्वारा इस वर्ष में 35 कार्यक्रम आयोजित किए गए ,जिसमे संवाद, शहर से जुड़ी समस्या को लेकर किए गए सीमित साधनों में किए गए कार्यक्रम की सबने तारीफ की। डॉ. गौतम कोठारी, डॉ. शंकरलाल गर्ग, मनोहर देव, नूर मोहम्मद कुरैशी, अजिंक्य डगांवकर, आलोक खरे, श्याम पांडे आदि ने अपने विचार रखे। अभ्यास मंडल संविधान के अनुसार दो साल के लिए 13 सदस्यीय कार्यकरिणी समिति गठित की गई। चुनाव अधिकारी श्यामसुंदर यादव एवं हरेराम बाजपेइ थे।
सर्वानुमति से सम्पन्न चुनाव में अध्यक्ष रामेश्वर गुप्ता,उपाध्यक्ष अशोक कोठारी,सचिव मालासिंह ठाकुर, संयुक्त सचिव शफी शेख़, वैशाली खरे एवं मुरली खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष पराग जटाले,उप कोषाध्यक्ष अशोक मित्तल तथा कार्यकारिणी सदस्य श् डॉ. मनीषा गौर, अभिनव धनोडकर, पल्लवी अढाव, स्वप्निल व्यास, तथा एनके उपाध्यक्ष चुने गए।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *