नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के पहले मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। मंगलवार को पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 9 से बढ़ाकर 12 फीसदी कर दिया गया है। बढ़ी हुई दरें 1 जनवरी 2019 से लागू होंगी। लाखों केंद्रीय कर्मचारी इससे लाभान्वित होंगे।
तीन तलाक़ अध्यादेश फिर से जारी।
केंद्रीय कैबिनेट ने तीन तलाक़ अध्यादेश को पुनः मंजूरी दे दी। राज्यसभा में यह बिल पारित ना होने से सरकार को फिर से अध्यादेश लाने के लिए बाध्य होना पड़ा।
इसके अलावा लिए गए अन्य फैसलों में दिल्ली- गाजियाबाद- मेरठ के बीच 82.15 किलोमीटर के रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम को हरी झंडी दी गई। इसके तहत 68.03 किलोमीटर एलिवेटेड और 14.12 किलोमीटर अंडरग्राउंड सड़क बनाई जाएगी। इसपर 30 हजार 274 करोड़ की लागत आएगी। इसी तरह केबिनेट ने अहमदाबाद के मेट्रो फेज टू को भी मंजूरी दी।
इसके अलावा इंडियन मेडिकल काउंसिल बिल, कंपनी लॉ संशोधन बिल और बेनिंग ऑफ अनरेगुलेटेड डिपॉजिट स्कीम बिल संबंधी अध्यादेशों को भी मंजूरी दी गई।
Related Posts
December 11, 2024 शकर व्यापारियों से एडवांस पेमेंट लेकर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : शहर के कई शक्कर व्यापारियों के साथ धोखाधड़ी करने वाले शातिर आरोपी को क्राइम […]
April 8, 2019 कमलनाथ के करीबियों पर छापे में 281 करोड़ के बेहिसाबी कैश रैकेट का खुलासा नई दिल्ली: मप्र के सीएम कमलनाथ के निजी सचिव प्रवीण कक्कड़, अश्विन शर्मा, राजेन्द्र […]
February 9, 2024 बदलते दौर की पत्रकारिता के अनुरूप किए जा रहे कई नवाचार
इंदौर प्रेस क्लब के चाय पर चर्चा कार्यक्रम में बोले माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता […]
March 10, 2024 जबरेश्वर महादेव मंदिर में भक्तिभाव के साथ मनाया गया महाशिवरात्रि का महापर्व
इंदौर रिटेल गारमेंट्स एसो. की ओर से किया गया 11 क्विंटल खिचड़ी प्रसाद और 551 लीटर ठंडाई […]
August 5, 2017 आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को अब नहीं मिलेगी जनरल केटेगरी में जगह … नई दिल्ली। आरक्षित वर्ग में नौकरी के संबंध में सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाया. […]
February 21, 2023 संबल में पंजीकृत हितग्राही भी ले सकेंगे आयुष्यमान भारत योजना का लाभ
इंदौर : मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत भवन संनिर्माण […]
April 8, 2020 पुलिस पर हमला करना पड़ा महंगा, 7 गिरफ्तार, 4 पर लगी रासुका इंदौर : मंगलवार को चंदन नगर क्षेत्र में पुलिस पर पथराव करने वाले 7 आरोपियों को गिरफ्तार […]