नई दिल्ली। अधिकारियों के घरों पर जल्द चमचमाती हुई सरकारी गाडि़यों खड़ी नजर नहीं आएंगी। वह किसी निजी कार्य के लिए अपनी सरकारी गाड़ी इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। केंद्र सरकार ने अपने नौकरशाहों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम और एजेंसियों में काम करने वाले अधिकारियों के लिए इलेक्ट्रिक कार लीज पर लेने का मसौदा तैयार किया है। इसके तहत अफसरों को पूरे दिन कार मुहैया कराने के बजाय सिर्फ ‘पिक एंड ड्रॉप’ की सुविधा होगी।
मसौदे के मुताबिक, सरकारी अधिकारियों, पीएसयू व एजेंसियों के स्टॉफ को तय जगह से लेकर से तय जगह पर छोड़ने की सुविधा होगी। इसके लिए विभागों को समय-समय पर अधिकारियों का कार्यक्रम देना होगा। एक शहर से दूसरे शहर जाने के लिए अधिकारियों को इलेक्ट्रिक कार इस्तेमाल करनी होगी।
मौजूदा सुविधा
-80 किलोमीटर रोजाना गाड़ी चलने का खर्च सरकार देती है दिल्ली जैसे महानगरों में
-अधिकारी के नाम से आवंटित कार हमेशा उसी के साथ रहती थी।
खास होगी इलेक्ट्रिक कार
-40 मिनट में चार्ज होगी, सरकारी दफ्तर में लगेंगे फास्ट चार्जिंग प्वाइंट
-120 किलोमीटर दूरी तय करेगी एक बार पूरी तरह से चार्ज होने पर
-500 इलेक्ट्रिक कारें इसी साल के अंत तक अधिकारियों को मुहैया होगी।
…तो कार वापस ली जाएगी
मसौदे के मुताबिक, विभाग को हर माह निर्धारित कार का किराया चुका होगा। कोई विभाग वक्त पर किराए का भुगतान नहीं करता है, तो उस अधिकारी की कार वापस ले ली जाएगी।
Related Posts
April 28, 2020 इंडेक्स अस्पताल से 45 मरीज कोरोना को हराकर हुए डिस्चार्ज, मंत्री सिलावट ने किया स्वागत इंदौर : इंडेक्स मेडिकल कॉलेज से सुकून भरी खबर सामने आई है।मंगलवार (28 अप्रैल) को कोरोना […]
January 27, 2023 टीवी एक्ट्रेस की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने पेश किया चालान
आरोपी राहुल ने टीवी एक्ट्रेस का नहाते समय बना लिया था वीडियो।
टीवी एक्ट्रेस के […]
June 24, 2021 युवक- युवती को अर्द्धनग्न अवस्था में थाने लाए जाने के मामले में मानवाधिकार आयोग सख्त, एसपी रीवा से तलब की रिपोर्ट
भोपाल : रीवा जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में बीते मंगलवार की रात खडी बस में आपत्तिजनक […]
February 22, 2023 आम लोगों तक पहुंचाएंगे सोलर एनर्जी का कॉन्सेप्ट – महापौर
इंदौर को सोलर सिटी बनाने की दिशा में बढ़ाए गए कदम।
सोलर एनर्जी के विशेषज्ञ, रिसर्च व […]
November 27, 2021 सूदखोरों से प्रताड़ित होकर जहर पीने वाले परिवार के तीसरे सदस्य की मौत, सीएम ने सूदखोरों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
भोपाल : सूदखोरों से परेशान एक परिवार के पांच सदस्यों ने शुक्रवार को कोल्ड्रिंक में जहर […]
June 19, 2019 किसी भी एडवेंचर से बढ़कर होता है विश्वकप में पाकिस्तान को रौंदने का आनंद {चंद्रशेखर शर्मा } एक अकेले मो. आमिर को अलग कर दें तो पाकिस्तान की ये टीम अपनी टीम के […]
June 22, 2025 सभी दो पहिया वाहनों में अनिवार्य होंगे एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम
नई दिल्ली : सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) जल्द ही एक नोटिफिकेशन जारी करने […]